{"_id":"6755e18ab7732b54e00a4e42","slug":"ranbir-kapoor-talks-about-nitesh-tiwari-ramayana-first-time-says-its-my-dream-role-sai-pallavi-2024-12-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramayana: पहली बार ‘रामायण’ पर बोले रणबीर कपूर, राम की भूमिका को बताया ‘ड्रीम रोल’","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ramayana: पहली बार ‘रामायण’ पर बोले रणबीर कपूर, राम की भूमिका को बताया ‘ड्रीम रोल’
Sun, 08 Dec 2024 11:43 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:43 PM IST
सार
Ramayana: रणबीर कपूर पहली बार आगामी फिल्म ‘रामायण’ पर बात करते नजर आ रहे हैं। रणबीर ने इसे अपना ड्रीम रोल बताया और कहा कि वह खुद को आभारी महसूस करते हैं।
विज्ञापन
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता रणबीर कपूर नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण भाग-1’ नजर आने वाले हैं। कथित तौर पर फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाने वाले हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आने वाली हैं। हाल ही में, अभिनेता ने जेद्दा में प्रतिष्ठित ‘रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024’ में भाग लिया, जहां उन्होंने पहली बार ‘रामायण’ के बारे में बात की और इसे अपना ‘ड्रीम रोल’ कहा।
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor
रामायण को लेकर पहली बार बोले रणबीर
रणबीर ने कहा कि वह रामायण पर काम कर रहे हैं। अभिनेता ने कहा, "मैं जिस फिल्म पर काम कर रहा हूं, वह ‘रामायण’ है, जो अब तक की सबसे बेहतरीन कहानी है। मेरे बचपन के दोस्त नमित मल्होत्रा, जो इस फिल्म को इतने जुनून से बना रहे हैं, उन्होंने दुनिया के सभी कलाकारों, रचनात्मक लोगों और क्रू से बेहतरीन काम लिया है।" रणबीर कपूर को आखिरी बार संदीप वंगा रेड्डी की फिल्म ‘एनिमल’ में देखा गया था।
Pushpa 2 BO Collection Day 4: 'पुष्पा 2' ने चटाई 'बाहुबली 2'-'केजीएफ 2' को धूल, सबसे तेज कमाए 500 करोड़ रुपये

जल्द शुरू होगी ‘रामायण भाग-2’ की शूटिंग
इसके अलावा, अभिनेता ने भगवान राम की भूमिका निभाने के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने रामायण के पहले भाग की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरा भाग जल्द ही फ्लोर पर जाएगा।
इसके अलावा, अभिनेता ने भगवान राम की भूमिका निभाने के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने रामायण के पहले भाग की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरा भाग जल्द ही फ्लोर पर जाएगा।
Ranbir Kapoor talking about RAMAYAN in his recent interview at the RED SEA film festival #RanbirKapoor #Ramayan #RedSeaFF24 pic.twitter.com/4QO0m9tWBm
— ritika ❤️🔥 | L&W ERA (@ritikatweetssx) December 8, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor
राम की भूमिका निभाना रणबीर का था सपना
अभिनेता ने आगे कहा कि राम की भूमिका निभाना उनका सपना था। वह इस भूमिका के लिए आभारी हैं। रणबीर कपूर ने कहा, "बस उस कहानी का हिस्सा बनने के लिए, मैं राम की भूमिका निभाने के लिए बहुत आभारी हूं। यह मेरे लिए एक सपना है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें सब कुछ है। यह सिखाती है कि भारतीय संस्कृति क्या है?"

View this post on Instagram
विज्ञापन
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
‘रामायण’ रिलीज डेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नितेश तिवारी की ‘रामायण भाग-1’ साल 2026 में रिलीज होने वाली है, जबकि दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा। ‘रामायण’ के सेट से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जहां रणबीर और साई को भगवान राम और सीता के रूप में देखा गया था। हालांकि, फिल्म के आधिकारिक कलाकारों का खुलासा नहीं किया गया है।
Pushpa 2 Stampede: पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग में महिला की मौत मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन लोग गिरफ्तार