{"_id":"67da674d81a3c64b1e0bc7f5","slug":"ranbir-kapoor-to-junaid-khan-the-debut-films-of-these-star-kids-flopped-brutally-trolled-2025-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Star Kids Debut: बॉलीवुड में इन स्टारकिड्स की एंट्री रही फ्लॉप, पहली फिल्म में ही हो गए ट्रोल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Star Kids Debut: बॉलीवुड में इन स्टारकिड्स की एंट्री रही फ्लॉप, पहली फिल्म में ही हो गए ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:20 PM IST
सार
Star Kids Debut: ऐसा माना जाता है कि बॉलीवुड में स्टारकिड्स के लिए एंट्री करना काफी आसान होता है, लेकिन उनकी फिल्मों का चलना या न चलना तो दर्शकों पर ही निर्भर होता है। हाल ही में इब्राहिम अली खान की फिल्म नादानियां की जमकर आलोचना हो रही है, लेकिन सिर्फ इब्राहिम ही नहीं ऐसे और भी कई स्टारकिड्स हैं जिनकी पहली फिल्म ही फ्लॉप साबित हुई और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया।
विज्ञापन
1 of 9
सुहाना खान-रणबीर कपूर-खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@suhanakhan2 और @ranbir__kapoor82 और @khushikapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘नादानियां’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक और स्टारकिड ने अपने कदम रखे, नाम है इब्राहिम अली खान। सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के डेब्यू के बाद से ही फिल्म को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं और फिल्म से लेकर इब्राहिम की एक्टिंग तक को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, नादानियां फिल्म की कहानी को लेकर काफी आलोचनाएं की जा रही हैं और इब्राहिम अली खान को भी इन आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। हालांकि, इब्राहिम ऐसे पहले स्टारकिड नहीं हैं, जिनकी डेब्यू फिल्म फ्लॉप हुई हो और उन्हें ट्रोल होना पड़ा हो। इससे पहले भी कई ऐसे स्टारकिड हैं, जिनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई और उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।
2 of 9
'लव एंड वॉर' को लेकर रणबीर कपूर ने किए कई खुलासे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ranbirkapooronline
रणबीर कपूर
मौजूदा वक्त में बॉलीवुड का सबसे बड़ा नाम बन चुके रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू तकरीबन 18 साल पहले साल 2007 में किया था। रणबीर की पहली फिल्म ‘सांवरिया’ थी, जिसमें उनके साथ एक और स्टारकिड सोनम कपूर थीं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। यही नहीं फिल्म के बाद रणबीर कपूर को भी काफी ट्रोल किया गया था। रणबीर की एक्टिंग से लेकर उनके बोलने के ढंग तक सबको लेकर काफी आलोचनाएं की गई थीं। तो वहीं उनके स्टारकिड होने को लेकर भी रणबीर ट्रोलर्स के निशाने पर आए थे।
3 of 9
अथिया शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty
अथिया शेट्टी
अपने जमाने के एक्शन स्टार रहे सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का भी बॉलीवुड में डेब्यू फ्लॉप ही रहा। अथिया ने 2015 में आई फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में अथिया के साथ आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली नजर आए थे। हालांकि, ये एक्शन-रोमांटिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। फिल्म के बाद अथिया की एक्टिंग की भी काफी आलोचनाएं हुई थीं, तो वहीं कई ट्रोलर्स ने उनके दुबले होने पर भी उन पर तंज कसा था।
सोनम कपूर
साल 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड के एवर यंग एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। ‘सांवरिया’ तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई ही थी, लेकिन सोनम कपूर को भी काफी ट्रोल किया गया था। उनकी एक्टिंग से लेकर उनकी आवाज तक की लोगों ने काफी आलोचना की थी। हालांकि, इसके बाद सोनम ने कुछ एक बड़ी फिल्मों में भी काम किया।
अमन देवगन-राशा थडानी
इसी साल रिलीज हुई अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की फिल्म ‘आजाद’ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म में अजय देवगन खुद भी नजर आए थे, लेकिन उनकी मौजूदगी भी फिल्म की नैय्या पार नहीं लगा पाई। फिल्म के बाद अमन देवगन और राशा थडानी ट्रोलर्स के भी निशाने पर रहे थे। हालांकि, राशा की खूबसूरती की तो तारीफ हुई, लेकिन उनकी एक्टिंग को लेकर लोगों के रिएक्शन ज्यादा अच्छे नहीं रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।