फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Diplomat Day 5: पांच दिनों में ही हुआ ‘द डिप्लोमैट’ का हाल बेहाल, जानिए फिल्म ने किया कितना कलेक्शन

Tue, 18 Mar 2025 09:28 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 18 Mar 2025 09:28 PM IST
सार

The Diplomat Day 5: जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है?
 

विज्ञापन
The Diplomat Box office collection Day 5 john abraham movie day wise earning
द डिप्लोमैट - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham

जॉन अब्राहम पिछले कुछ समय से अलग तरह की और संवेदनशील विषयों पर फिल्में बना रहे हैं। उनके इस साहस और फिल्मों की सराहना भी हो रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस इन फिल्मों का प्रदर्शन अच्छा नहीं हो पा रहा है। होली पर उनकी फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ रिलीज हुई। फिल्म में अभिनेता ने राजनयिक जेपी सिंह की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी एक भारतीय महिला को पाकिस्तान से बाहर निकालने की है। इससे पहले उन्होंने ‘वेदा’ बनाई थी। ‘वेदा’ भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई और अब ‘द डिप्लोमैट’ का हाल भी बेहाल है। आइए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया?

The Diplomat Box office collection Day 5 john abraham movie day wise earning
द डिप्लोमैट - फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraham

फिल्म का आज का कलेक्शन
‘द डिप्लोमैट’ के पांचवें दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 91 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कलेक्शन दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। चार करोड़ रुपये के कलेक्शन से शुरुआत करने वाली फिल्म अब लाखों में सिमटती नजर आ रही है।


 
The Diplomat Box office collection Day 5 john abraham movie day wise earning
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब

फिल्म का कुल कलेक्शन
‘द डिप्लोमैट’ के कुल कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने अब तक 15.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के पांचवें दिन का कलेक्शन जॉन की पिछली फिल्म ‘वेदा’ के कलेक्शन से भी कम है। फिल्म ने पहले दिन चार करोड़ रुपये, दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये, तीसरे दिन भी 4.65 करोड़ रुपये और चौथे दिन फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
The Diplomat Box office collection Day 5 john abraham movie day wise earning
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब
दिन  कलेक्शन
पहला दिन 4 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 4.65 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 4.65 करोड़ रुपये
चौथा दिन 1.5 करोड़ रुपये
पांचवां दिन 91 लाख रुपये (अब तक)









 
विज्ञापन
The Diplomat Box office collection Day 5 john abraham movie day wise earning
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘द डिप्लोमैट’ स्टार कास्ट
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में अभिनेता जॉन अब्राहम के अलावा सादिया खातिब, कुमुद मिश्रा, शारीब हाश्मी, रेवती जैसे कलाकार भी शामिल हैं। सादिया ने फिल्म में उस्मा का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान में फंसी हैं, जिसे जॉन का किरदार बचाने की काेशिश करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed