Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Rani Mukerji looked surprised as Sherlyn Chopra approached her and touched her feet during sindoor khela
{"_id":"670a6b6d4d197d87f00c3fa1","slug":"rani-mukerji-looked-surprised-as-sherlyn-chopra-approached-her-and-touched-her-feet-during-sindoor-khela-2024-10-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rani-Sherlyn: सिंदूर खेला के वक्त रानी के पैर छूने झुकीं शर्लिन, हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए पीछे हटीं अभिनेत्री","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rani-Sherlyn: सिंदूर खेला के वक्त रानी के पैर छूने झुकीं शर्लिन, हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए पीछे हटीं अभिनेत्री
मुंबई में मुखर्जी परिवार के दुर्गा पंडाल में हर साल की तरह मेहमानों की भीड़ उमड़ रही है। दशहरे पर सिंदूर खेला उत्सव के दौरान, शर्लिन चोपड़ा ने सम्मान के तौर पर सिंदूर लगाने से पहले रानी मुखर्जी के पैर छूने की कोशिश की। रानी ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने शर्लिन और रानी मुखर्जी दोनों की खूब तारीफ की हैं।
2 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, शर्लिन को दुर्गा पंडाल में रानी के पास जाते हुए मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। रानी के प्रतिक्रिया देने से पहले, वह सम्मान के लिए उसके पैर छूने की कोशिश करती है। रानी हैरान दिखीं और पीछे हट गईं। इसके साथ ही उन्होंने शर्लिन को ऐसा न करने का इशारा किया। फिर दोनों ने उत्सव के हिस्से के रूप में एक-दूसरे को सिंदूर लगाया।
3 of 5
शर्लिन चोपड़ा-रूपाली गांगुली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंटरनेट पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने रानी और शर्लिन की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'शर्लिन चाहे कैसी भी हों, लेकिन बड़ों की इज्जत करना अच्छे से जानती हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'रानी ने भी बड़प्पन दिखाते हुए शर्लिन से अपने पैर ने छुआए।' एक और यूजर ने लिखा, 'दोनों ने एक-दूसरे का काफी अच्छे से सम्मान किया है।'
शर्लिन ने जाने से पहले रानी को धन्यवाद दिया। शर्लिन ने उत्सव के दिन के लिए लाल और सुनहरे रंग की रेशमी साड़ी पहनी थी। अभिनेत्री ने अपने बालों को फूलों से सजाया। रानी ने क्रीम और गोल्डन रंग की साड़ी पहनी थी। इस ड्रेस में अभिनेत्री बला की खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
5 of 5
सिंदूर खेला में शामिल अभिनेत्रियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें रानी और काजोल इस साल जुहू में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय के पास दुर्गा पूजा पंडाल का आयोजन कर रही हैं। नवरात्रि के दौरान आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, जया बच्चन, अजय देवगन , तनीषा, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर और अन्य हस्तियों को पंडाल में जाते हुए देखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।