Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ranvir Shorey new statement on Sana Makbul said being a girl she does not got a license to misbehave
{"_id":"66bcaf54506e14f2200025ef","slug":"ranvir-shorey-new-statement-on-sana-makbul-said-being-a-girl-she-does-not-got-a-license-to-misbehave-2024-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranvir Shorey: रणवीर शौरी की सना मकबूल पर तीखी टिप्पणी, कहा- लड़की होने से गलत बर्ताव का लाइसेंस नहीं मिलता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ranvir Shorey: रणवीर शौरी की सना मकबूल पर तीखी टिप्पणी, कहा- लड़की होने से गलत बर्ताव का लाइसेंस नहीं मिलता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 14 Aug 2024 06:52 PM IST
सार
'बिग बॉस ओटीटी 3' को खत्म हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसके कुछ प्रतिभागी अभी तक किसी न किसी वजह से खबरों में बने हुए हैं। शो की विजेता सना मकबूल और दूसरे रनर अप रहे रणवीर शौरी की चर्चा तो लगातार हो रही है। अब रणवीर के एक नए बयान के बाद एक बार फिर से दोनों सुर्खियों में आ गए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस ओटीटी 3' को खत्म हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसके कुछ प्रतिभागी अभी तक किसी न किसी वजह से खबरों में बने हुए हैं। शो की विजेता सना मकबूल और दूसरे रनर अप रहे रणवीर शौरी की चर्चा तो लगातार हो रही है। अब रणवीर के एक नए बयान के बाद एक बार फिर से दोनों सुर्खियों में आ गए हैं।
2 of 4
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
रणवीर और सना, दोनों ही जमकर बयानों के तीर छोड़ रहे हैं। हाल ही में, सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक साक्षात्कार में रणवीर शौरी को सना मकबूल पर तीखी टिप्पणियां करते हुए सुना गया। सना ने रणवीर को 'सेक्सिस्ट' बताया था, जिसके बाद अब अभिनेता ने पलटवार करते हुए कहा कि लड़की होने से आपको गलत बर्ताव करने और बेबाक होकर कुछ भी करने का लाइसेंस नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि सना 'फीमेल शॉवनिस्ट' है। बता दें कि 'फीमेल शॉवनिस्ट' का अर्थ ऐसी महिला से है, जो पुरुषों का अनादर करती है, उनके साथ तिरस्कारपूर्ण व्यवहार करती है। उसका मानना होता है कि पुरुष महिलाओं से हीन होते हैं।
रणवीर ने कहा कि जब आप दूसरे लोगों को सम्मान देते हैं, तभी आपको सम्मान मिलता है। सना ने मेरे बारे में जो कहा, उसके बाद मैंने अपना जवाब दिया और अब उसे मेरे द्वारा किए गए अपमान पर आंसू नहीं बहाने चाहिए। मालूम हो कि रणवीर और सना के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है। सना ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में रणवीर पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो ऐसे पुरुषवादी किस्म के लोगों में से हैं, जो इस बात को पसंद नहीं कर सकते कि महिलाएं उनसे बढ़िया काम करें।
रणवीर शौरी अब वेब सीरीज शेखर होम में नजर आ रहे हैं, जो आज ही रिलीज हुई है। इसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। यह एक क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें केके मेनन, कीर्ति कुल्हारी, रसिका दुग्गल और दिव्येंदु भट्टाचार्य ने भी काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।