रश्मिका मंदाना की किस्मत के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। करियर के मामले में अगर कहें कि उनकी पांचों उंगली घी में और सिर कढ़ाई में है, तो गलत नहीं होगा। बीते वर्ष 'पुष्पा 2' में श्रीवल्ली के रूप में उन्होंने दर्शकों से खूब प्यार बटोरा। इस साल फिल्म 'छावा' के जरिए वे छाई हुई हैं। वहीं, इन दिनों वे सलमान खान के साथ फिल्म 'सिकंदर' में नजर आ रही हैं। हर तरफ से जब खुशियों की आमद हो तो इंसान जश्न मनाने के मौके भी ढूंढता है। फिर रश्मिका मंदाना का तो इस महीने जन्मदिन है।
Rashmika Mandanna: जन्मदिन से पहले सातवें आसमान पर रश्मिका मंदाना, भव्य सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुटीं
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना इस महीने यानी अप्रैल में अपना जन्मदिन मनाएंगी। अपने स्पेशल दिन को लेकर अभिनेत्री बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने सेलिब्रेशन की तैयारी शुरू कर दी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रश्मिका ने शुरू कर दीं तैयारियां
अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का इसी महीने जन्मदिन है। इसे लेकर उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। अक्सर कहा जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ जन्मदिन मनाने में लोगों की दिलचस्पी कम होने लगती है। लेकिन, रश्मिका का कहना है कि उनके मामले में ऐसा नहीं है। वे बहुत उत्साह के साथ बर्थडे का इंतजार कर रही हैं।
'मेरे मामले में ऐसा नहीं है'
रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे मुस्कुरा रही हैं। इसके साथ लिखा है, 'मेरे जन्मदिन वाला महीना, और मैं बहुत उत्साहित हूं...। मैंने हमेशा सुना है कि जैसे-जैसे आप बड़े होते जाते हैं, अपना जन्मदिन मनाने में आपकी दिलचस्पी कम होने लगती है। लेकिन साफतौर पर बता दूं कि मेरे मामले में ऐसा नहीं है'।

बोलीं- 'जश्न मनाया जाना चाहिए'
रश्मिका ने आगे लिखा, 'मैं जितनी बड़ी होती जा रही हूं, उतना ही मैं अपना जन्मदिन मनाने के लिए उत्साहित होती जा रही हूं! मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने एक और साल सेहतमंद, खुशहाल और बहुत खूबसूरत मनाया है। आखिर इसका जश्न मनाया जाना चाहिए'।
Salman Khan: तीन दिन में 100 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकीं सलमान की ये चार फिल्में, लिस्ट में 'सिकंदर' भी शामिल
कितनी हुई सिकंदर की कमाई?
ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर यह औसत प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन ईद पर फिल्म ने 29 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, कल मंगलवार को तीसरे दिन इसकी कमाई 19.5 करोड़ रुपये रही। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 74.5 करोड़ रुपये हो गया है।
Sikandar: मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने की 'सिकंदर' का बहिष्कार करने की मांग, निर्देशक एआर मुरुगादॉस बने इसकी वजह!