फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Siddiqui: मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का छलका दर्द, कहा- शक्ल और सूरत की वजह से हुआ भेदभाव

Tue, 02 Jul 2024 04:23 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 02 Jul 2024 04:23 PM IST
सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज कलाकार हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'मंटो', 'द लंचबॉक्स', 'रमन राघव' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। 

विज्ञापन
Rautu Ka Raaz actor Nawazuddin Siddiqui felt discrimination for his looks referred himself as ugliest actor
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम

नवाजुद्दीन सिद्दीकी हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज कलाकार हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'मंटो', 'द लंचबॉक्स', 'रमन राघव' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। फिल्मों में कुछ मिनटों के किरदारों से शुरुआत कर मुख्य किरदार निभाने तक उन्होंने बड़ा फासला तय किया है। इन दिनों वह जी5 की हालिया रिलीज फिल्म 'रौतू का राज' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वह लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। हाल में ही उन्होंने अपने लुक को लेकर हुए भेदभाव का जिक्र किया है।


Devoleena Bhattacharjee: मेरे लिए किरदार का प्रकार मायने रखता है, परदे का आकार मेरे लिए मायने नहीं रखता...!

Rautu Ka Raaz actor Nawazuddin Siddiqui felt discrimination for his looks referred himself as ugliest actor
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें उनके शक्ल और सूरत की वजह से भेदभाव झेलना पड़ा है। अभिनेता ने कहा, मुझे नहीं पता कि कुछ लोग हमारी शक्ल-सूरत की वजह से नफरत क्यों करते हैं। शायद ये इसलिए होता है कि हम दिखने में खूबसूरत नहीं हैं, जब हम खुद को आईने में देखते हैं, तो हमें भी ऐसा ही महसूस होता है। उन्होंने कहा कि वह खुद से कहते हैं कि ऐसे बदसूरत चेहरे के साथ वह फिल्म इंडस्ट्री में क्यों आए। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि वह इंडस्ट्री में शारीरिक रूप से सबसे बदसूरत अभिनेता हैं। उन्हें ये सब शुरू से ही सुनने मिला है और अब वह इन सब पर यकीन करने लगे हैं। 
Double Ismart: प्रभास ने डबल इस्मार्ट के गाने 'स्टेपामार' को बताया 'मेंटल एनर्जी सॉन्ग', साझा किया पोस्ट

Rautu Ka Raaz actor Nawazuddin Siddiqui felt discrimination for his looks referred himself as ugliest actor
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता ने आगे बताया कि वह बॉलीवुड के प्रति शुक्रगुजार हैं कि उन्हें इसके बावजूद कई अवसर प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस इंडस्ट्री से कोई शिकायत नहीं है और वह सभी निर्देशकों का धन्यवाद करना चाहते हैं, जिन्होंने उन्हें अलग-अलग किरदार दिए हैं। नवाज ने आगे कहा कि थोड़ी भी प्रतिभा होने पर इंडस्ट्री लोगों को बहुत कुछ देती है और ये भेदभाव समाज के अंदर है, इंडस्ट्री में नहीं। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं झेलना पड़ा। 
ये देसी गायक विदेशी कलाकारों के साथ गा चुके हैं गाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Rautu Ka Raaz actor Nawazuddin Siddiqui felt discrimination for his looks referred himself as ugliest actor
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो, नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म 'रौतू का राज' में नजर आने वाले हैं। वह इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। इस की कहानी एक ऐसे कस्बे के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां पिछले डेढ़ दशक से कोई हत्या नहीं हुई है। यहां अचानक से एक दिन ब्लाइंड स्कूल में एक वार्डन की रहस्यमयी मौत हो जाती है, जिसके हत्या की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी उन्हें दी जाती है। हाल में ही उन्होंने कहा था कि वह हर किरदार में एक नयापन ढूंढते हैं। इस किरदार में उन्होंने एक अनोखापन देखा, जिस वजह से उन्होंने इस किरदार के लिए हामी भरी थी। 
Isha Talwar: साउथ में भी है 'मिर्जापुर' की 'माधुरी भाभी' की धमक, बतौर बाल कलाकार फिल्मी दुनिया में रखे थे कदम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed