फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raveena Tandon: 'लोग नीचा दिखाने के लिए आपके चरित्र पर हमला करते हैं', बॉलीवुड की राजनीति पर रवीना का कटाक्ष

Tue, 26 Mar 2024 11:31 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 26 Mar 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon spoke about cutthroat the film industry can be with insecure people to pull competition down
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक की खूबसूरत अदाकारा रवीना टंडन इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। जल्द ही रवीना 'पटना शुक्ला' में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री भी अपनी आगामी फिल्म का प्रचार-प्रसार जोरों-शोरों से कर रही हैं। इस दौरान हाल ही में, अभिनेत्री ने बॉलीवुड को लेकर कुछ सनसनीखेज खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Raveena Tandon spoke about cutthroat the film industry can be with insecure people to pull competition down
रवीना टंडन - फोटो : social media

रवीना टंडन ने अपने हालिया इंटरव्यू में यह स्वीकार किया कि फिल्म इंडस्ट्री असुरक्षित लोगों से भरा हुआ है। रवीना ने कहा कि वह अपने करियर में इंडस्ट्री की राजनीति का शिकार हुई थीं, लेकिन वह आज गर्व से कह सकती हैं कि उन्होंने कभी भी अपनी इच्छा से किसी और के करियर को नुकसान पहुंचाने की रणनीति नहीं बनाई।

Raveena Tandon spoke about cutthroat the film industry can be with insecure people to pull competition down
कर्मा कॉलिंग-रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रवीना ने आगे बताया कि उन्होंने पहले भी कई बार कहा है कि 90 के दशक में इंडस्ट्री में काफी कॉन्फिडेंस था। अब यह यह सब सोचते हैं तो कितना अजीब लगता है। उन्होंने कहा, 'सेट पर माहौल बहुत मजेदार हुआ करता था। लोग झगड़ों, अफेयर्स, बदला लेने के ड्रामा के बारे में एक-दूसरे को चिढ़ाते थे। उस समय सब कुछ बहुत अच्छा हुआ करता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon spoke about cutthroat the film industry can be with insecure people to pull competition down
कर्मा कॉलिंग-रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रवीना टंडन का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चों से अपने पुराने रिश्तों को नहीं छुपाया है। अभिनेत्री का कहना है कि कल को वे इसके बारे में कहीं पढ़ेंगे और खुद से कोई सोच बनाएंगे। इससे अच्छा है कि मैं पहले ही सब चीजें क्लियर कर दूं क्योंकि मुझे पता है कि फिल्म इंडस्ट्री कितना गलाकाट है। लोग यहां आपको नीचा दिखाने के लिए सबसे पहले आपके चरित्र पर हमला करते हैं।

विज्ञापन
Raveena Tandon spoke about cutthroat the film industry can be with insecure people to pull competition down
कर्मा कॉलिंग-रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री ने कहा कि हमारी इंडस्ट्री प्रतिस्पर्धी है, लेकिन कौन सी इंडस्ट्री में ऐसा नहीं होता है। राजनीति और कॉरपोरेट की दुनिया में भी ऐसा ही है। फर्क सिर्फ इतना है कि फिल्म इंडस्ट्री के बारे में इसलिए लिखा जाता है क्योंकि लोग प्रसिद्ध लोगों के बारे में गॉसिपिंग करना चाहते हैं। लोग यहां राजनीति सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं।

Thandel: नागा चैतन्य ने 'थंडेल' की कहानी का किया खुलासा, बताया- श्रीकाकुलम के मछुआरों पर आधारित है फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed