फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh-Ravi: रवि किशन ने 'कल्कि 2898 एडी' के लिए की अमिताभ बच्चन की तारीफ, बिग बी ने गले लगाकर किया अभिवादन

Mon, 15 Jul 2024 10:39 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 15 Jul 2024 10:39 AM IST
विज्ञापन
ravi kishan praises amitabh bachchan for kalki 2898 ad big b talks about his acting in Laapataa Ladies video
अमिताभ बच्चन-रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम: @ravikishann

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण भी हैं। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अमिताभ बच्चन की मुलाकात रवि किशन से हुई, जिन्होंने फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ की। रवि किशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जो तुरंत वायरल हो गया।

ravi kishan praises amitabh bachchan for kalki 2898 ad big b talks about his acting in Laapataa Ladies video
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम: @ravikishann

रवि किशन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अमिताभ बच्चन को गले लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे की प्रशंसा कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'लापता लेडीज' में उनके अभिनय की प्रशंसा की तो वहीं रवि किशन ने 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन के अभिनय की तारीफ की। वीडियो साझा करते हुए रवि किशन ने प्यारा नोट भी लिखा।

ravi kishan praises amitabh bachchan for kalki 2898 ad big b talks about his acting in Laapataa Ladies video
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम: @amitabhbachchan

वीडियो के साथ कैप्शन में रवि किशन ने लिखा, 'मैं कल्कि में उनके किरदार की तारीफ कर रहा था और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी 'लापता लेडीज' के मेरे किरदार मनोहर की तारीफ कर रहे थे। ये बड़े कलाकार और बड़े व्यक्तित्व को दर्शाता है, तभी ना वो सदी के महानायक हैं। उनका ये प्यार आशीर्वाद रूप में बना रहे।' इसके बाद वीडियो पर प्रशंसकों ने भी खूब प्यार लुटाया और जमकर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दीं।

View this post on Instagram

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

विज्ञापन
विज्ञापन
ravi kishan praises amitabh bachchan for kalki 2898 ad big b talks about his acting in Laapataa Ladies video
अमिताभ बच्चन-कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम: @amitabhbachchan

वीडियो में अमिताभ बच्चन कुर्ता सेट पहने नजर आए तो वहीं रवि किशन ब्लैक कुर्ता सेट में दिख रहे थे। दोनों के बीच मधुर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था और हंस के बातें कर रहे थे। रवि किशन ने बिग बी से कहा कि आपने क्या अभिनय किया है, थिएटर में सब लोग अपना किरदार देख के पागल हो गए थे, तभी अमिताभ बच्चन ने कहा अरे मेरा तो छोटा सा रोल था तो किया मैंने, फिर उन्होंने 'लापता लेडीज' में रवि किशन की तारीफ करते हुए कहा कि किरदार बहुत प्यारा था।

विज्ञापन
ravi kishan praises amitabh bachchan for kalki 2898 ad big b talks about his acting in Laapataa Ladies video
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम: @ravikishann

'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन ने अश्वथामा की भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने खूब पसंद किया। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ रुपये के कलेक्शन के आंकड़े को भी पार कर लिया है। वहीं रवि किशन ने 'लापता लेडीज' में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई है और अपने किरदार और संवादों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed