अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपने साउथ डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। इसके साथ ही वे राम चरण के साथ 'आरसी 16' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं, इस बीच अब अभिनेत्री की नई बॉलीवुड फिल्म पर बड़ा अपडेट सामने आ चुका है। जान्हवी बॉलीवुड फिल्म 'उलझ' में आईएफएस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग 11 सितंबर, 2023 को खत्म हो चुकी है। बहुप्रतीक्षित राजनीतिक थ्रिलर 'उलझ' के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। वहीं अब फिल्म की रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है।
Ulajh: आईएफएस अधिकारी बन धमाल मचाने को तैयार जान्हवी कपूर, 'उलझ' की रिलीज की तारीख से उठा पर्दा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जंगली पिक्चर्स के बैनर तले 'उलझ' के निर्माता 5 जुलाई, 2024 को फिल्म रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म के निर्माण से जुड़े एक अंदरूनी सूत्र ने का दावा है कि पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा होने के करीब है। जंगली पिक्चर्स की टीम 5 जुलाई, 2024 को अपनी राजनीतिक थ्रिलर लाने का लक्ष्य बना रही है और आधिकारिक घोषणा नजदीक है। फिल्म की टीम भी इसकी रिलीज के लिए काफी उत्सुक है, क्योंकि वे भारतीय सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई शैली पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
Yami Gautam: 'आर्टिकल 370' की शानदार सफलता से गदगद हुईं यामी गौतम, पोस्ट साझा कर जताया दर्शकों का आभार
'उलझ' के अलावा जान्हवी कपूर की अगले तीन महीनों में एक और फिल्म रिलीज होगी, वह है शरण शर्मा द्वारा निर्देशित 'मिस्टर एंड मिसेज माही'। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। वहीं, सुधांशु सरिया के निर्देशन में बनी 'उलझ' के कलाकारों की बात करें तो फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चांग, आदिल हुसैन, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Khushi Kapoor-Vedang Raina: खुशी कपूर और वेदांग रैना दुबई में फिर दिखे साथ! आखिर क्या है बात?
इससे पहले जान्हवी कपूर ने फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद 'उलझ' से अपने जुड़ाव के बारे में बात की थी। फिल्म के बारे में बात करते हुए जान्हवी ने कहा था कि मैंने इस अनुभव के माध्यम से बहुत कुछ सीखा है, मैं हर दिन उठती हूं और फिल्म में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को, हर चीज के लिए अपना दिल और आत्मा देते हुए देखकर बहुत प्रेरित महसूस करती हूं। यह देखना आश्चर्यजनक था कि हर कोई कितना भावुक था, कितने ऊर्जावान थे और सब कुछ कितना मजेदार था।
Baisakhi 2024: 'बैसाखी दी लख लख बधाईयां', प्रियंका से सनी देओल तक इन सितारों ने दीं त्योहार पर शुभकामनाएं
वहीं बात करें जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो 'उलझ' के अलावा वे 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। वहीं, अभिनेत्री साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ 'देवरा' से तेलुगु डेब्यू करने वाली हैं। वहीं वे राम चरण के साथ 'आरसी 16' में नजर आएंगी। साथ ही जान्हवी के पास 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी है।
Manoj Bajpayee: अलग-अलग किरदारों में खुद को कैसे ढालते हैं मनोज बाजपेयी? खास बातचीत में अभिनेता ने खोला राज