फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: स्क्रीन पर भी दिखा इन रियल पिता-बेटी का बॉन्ड, बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गईं ये फिल्में

Sat, 01 Jul 2023 12:43 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 01 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Real Life Father Daughter Acted in Bollywood Anil Kapoor Sonam Kapoor Saif Ali Khan Sara Ali Khan Esha deol
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में दर्शक स्क्रीन पर फ्रेश जोड़ियों को देखने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में डायरेक्टर्स भी अपनी फिल्मों में ऑडियंस के लिए नई जोड़ियों के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं।  कई बार तो निर्देशक उम्र की सीमा को लांघते हुए भी दर्शकों के सामने नई जोड़ियों की पेशकश कर देते हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको बॉलीवुड की वे रियल लाइफ पिता और बेटी की जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साथ में सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचा दी थी। दर्शकों ने भी इन जोड़ियों को खूब प्यार दिया था।

Real Life Father Daughter Acted in Bollywood Anil Kapoor Sonam Kapoor Saif Ali Khan Sara Ali Khan Esha deol
सारा अली खान और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान और सैफ अली खान
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान और उनकी बेटी सारा अली खान अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में चलते रहते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में, यह पिता और बेटी की जोड़ी साथ में स्क्रीन पर नजर आई। दरअसल, सैफ और सारा ने एक बीमा कंपनी के ऐड के लिए साथ में शूट किया है। इस ऐड में सैफ कैदी बने हैं। वहीं, सारा पुलिस की भूमिका में नजर आ रही हैं।

 

 

Real Life Father Daughter Acted in Bollywood Anil Kapoor Sonam Kapoor Saif Ali Khan Sara Ali Khan Esha deol
चंकी पांडे और अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

चंकी पांडे और अनन्या पांडे
हिंदी सिनेमा में अपनी कॉमिक टाइमिंग से मशहूर चंकी पांडे अपनी पॉपुलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता इन दिनों कम फिल्मों में नजर आते हैं, लेकिन दर्शक आज भी चंकी के अभिनय की तारीफ करते नहीं थकते हैं। चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी बॉलीवुड में पैर जमा चुकी हैं। बता दें कि चंकी और अन्नया साथ में विजय देवरकोंडा की लाइगर में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Real Life Father Daughter Acted in Bollywood Anil Kapoor Sonam Kapoor Saif Ali Khan Sara Ali Khan Esha deol
श्रुति हासन और कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

श्रुति हासन और कमल हासन
साउथ के दिग्गज अभिनेता कमल हासन बॉलीवुड में भी अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म प्रोजेक्ट के को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। कमल हासन की बेटी श्रुति हासन भी साउथ सिनेमा में अपने अभिनय का दमखम दिखाने में कामयाब रही हैं। श्रुति हासन और कमल हासन ने साथ में चाची 420 और हे राम फिल्म में काम किया है।

विज्ञापन
Real Life Father Daughter Acted in Bollywood Anil Kapoor Sonam Kapoor Saif Ali Khan Sara Ali Khan Esha deol
अनिल कपूर और सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर और सोनम कपूर
बॉलीवुड के एवरग्रीन स्टार अनिल कपूर इस समय ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आते हैं, लेकिन अभिनेता सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ हमेशा कनेक्ट रहते हैं। आपको बता दें कि अनिल कपूर और सोनम कपूर ने भी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में साथ काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed