Movies on Social issues: हाल के वर्षो में रिलीज हुईं इन फिल्मों ने उठाया सामाजिक मुद्दा, मिला दर्शकों का प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'वेदा'
हालिया रिलीज फिल्म वेदा को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ अभिनीत इस फिल्म में जातीवाद के आधार पर भेदभाव करने का मुद्दा उठाया गया है। फिल्म में वेदा बनी शरवरी वाघ बॉक्सिंग सीखना चाहती है, लेकिन उसकी इच्छा को गांव के प्रधान द्वारा कुचल दिया जाता है। इस दौरान उसे छूआ छूत जैसे भेदभाव का भी सामना करना पड़ता है।
'महाराज'
इस साल जून में रिलीज हुई आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म महाराज में भी सामाजिक मुद्दे पर बात की गई है। ये फिल्म 1862 के महाराज लिबल केस पर आधारित है, जिसमें एक पत्रकार ने धार्मिक गुरू द्वारा लड़कियों के शोषण का खुलासा किया था। इस फिल्म में अंधविश्वास के खिलाफ एक तगड़ा संदेश दिया गया है। अंधविश्वास आज भी समाज में मौजूद है, जिस पर फिल्म कड़ा प्रहार करती नजर आती है।
'जवान'
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म जवान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान नजर आए थे। फिल्म में उनका किरदार किसानों की कर्ज माफी और उनकी आत्महत्या जैसे संवेदनशील मुद्दों को उठाता है। ये फिल्म किसानों के आत्महत्या, फसलों के उचित दाम, भ्रष्टाचार आदि कई सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालती है। फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
Raksha Bandhan Song: भाई-बहन के प्यार में डूबे हैं इन गानों के बोल, रक्षाबंधन के त्यौहार को बनाते हैं खास
'डार्लिंग्स'
डार्लिंग्स साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसमें जिगरा अभिनेत्री आलिया भट्ट, शेफाली शाह, विजय वर्मा, रोशन मैथ्यू आदि मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में घरेलू हिंसा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया है। इसमें आलिया भट्ट के किरदार के साथ उसका पति नियमित तौर पर मारपीट की घटना को अंजाम देता है। फिल्म का निर्माण आलिया भट्ट, गौरी खान और गौरव वर्मा ने किया है। फिल्म 5 अगस्त 2022 को रिलीज हुई थी।
Bareilly Ki Barfi: बरेली की बर्फी की रिलीज के सात साल पूरे, आयुष्मान-अश्निनी ने खास अंदाज में मनाया जश्न