फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rehnaa Hai Tere Dil Mein: 'ओ भाई साब'! आर. माधवन के एक्स हैंडल पर 'रहना है तेरे दिल में' का कब्जा, जानें कैसे

Sat, 31 Aug 2024 05:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 31 Aug 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Rehnaa Hai Tere Dil Mein re release: netizens get nostalgic RHTDM takes over R Madhavan X Timeline
रहना है तेरे दिल में - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2001 में आर माधवन की फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए माधवन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। रोमांटिक फिल्म में एक्टर की जोड़ी दीया मिर्जा के साथ जमी थी। दोनों की मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह कल्ट क्लासिक फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में लगी है। दो दशक बाद इस फिल्म पर दर्शकों का प्यार उमड़ पड़ा है। कल 30 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई, जो अभी 5 सितंबर तक लगी रहेगी। इसके शो हाउसफुल चल रहे हैं और फिल्म देखकर आने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं, जिन्हें माधवन ने अपने एक्स हैंडल पर भी साझा किया है।


Rehnaa Hai Tere Dil Mein re release: netizens get nostalgic RHTDM takes over R Madhavan X Timeline
रहना है तेरे दिल में - फोटो : सोशल मीडिया

करीब 24 साल पहले अगर सोशल मीडिया वाला जमाना होता और लोग 'रहना है तेरे दिल में' देखने के बाद कैसी प्रतिक्रिया देते इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन अब 24 साल बाद वे इस फिल्म को देख हद से ज्यादा खुश हैं। इसके लिए एक बार एक्टर आर.माधवन की एक्स हैंडल पर जाकर देख लीजिए, तो अंदाजा हो जाएगा कि 'रहना है तेरे दिल में' दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। जिन लोगों ने इस फिल्म को अपनी टीनएज में देखा था, वे अपनी यादें पुरानी करने अब फिर से जा रहे हैं।

Rehnaa Hai Tere Dil Mein re release: netizens get nostalgic RHTDM takes over R Madhavan X Timeline
रहना है तेरे दिल में - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों की यह प्रतिक्रिया देख आर.माधवन की खुशी का ठिकाना नहीं है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों से मिल रहे प्यार और प्रतिक्रियाओं को वे लगातार अपनी एक्स टाइमलाइन पर शेयर कर रहे हैं। एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'ओ भाई साब'! इस पोस्ट में 'बुक माय शो' पर फिल्म की टिकट बुकिंग का हाल देखा जा सकता है और अधिकांश शो हाउसफुल हैं। इसके अलावा लोग अपनी खुशी भी जता रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rehnaa Hai Tere Dil Mein re release: netizens get nostalgic RHTDM takes over R Madhavan X Timeline
रहना है तेरे दिल में - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा, 'मैंने यह फिल्म अपनी बाल अवस्था में देखी थी। फिर किशोरावस्था में देखी, फिर वयस्क होने पर देखी और अब मैं एक महिला हूं और फिर से इसे देखना उतना ही दिलचस्प है। मैंने यह फिल्म सीडी, डीवीडी, ब्लैक एंड व्हाइट टीवी, कलर टीवी, यूट्यूब हर किसी पर देखी है और आज फाइनली इसे थिएटर में भी देख लिया। सबसे खास बात कि आज मैंने इसे अपने पति के साथ देखा'।
 


 
 

विज्ञापन
Rehnaa Hai Tere Dil Mein re release: netizens get nostalgic RHTDM takes over R Madhavan X Timeline
रहना है तेरे दिल में - फोटो : सोशल मीडिया

लोग अपने बच्चों के साथ यह फिल्म देखने जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैंने आज अपनी बेटी के साथ थिएटर में यह फिल्म देखी है।' एक यूजर ने लिखा, 'जो पीढ़ी इस फिल्म को देखते हुए बड़ी हुई, आज उनकी भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी है।' फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' को वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया था और फिल्म का निर्देशन वासुदेव मेनन ने किया था। इस फिल्म के गाने आज भी खूब चाव से सुने जाते हैं।
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed