फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: भारत की सबसे बड़ी रिएलिटी टीवी स्टार बनना चाहती हैं उर्फी जावेद, बोलीं- बॉलीवुड अब मेरा सपना नहीं

Sat, 31 Aug 2024 05:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 31 Aug 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed aka Uorfi said I want to be biggest reality TV star in India Bollywood is not the dream any more
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे धारावाहिक में अपने अभिनय का दम दिखा चुकीं उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उर्फी जहां जाती हैं, वहीं सुर्खियां बन जाती हैं। उर्फी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज 'फॉलो कर लो यार' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। अब हाल ही में, उर्फी ने कहा कि बॉलीवुड अब मेरा सपना नहीं है और वह भारत की सबसे बड़ा रिएलिटी टीवी स्टार बनना चाहती हैं।

Urfi Javed aka Uorfi said I want to be biggest reality TV star in India Bollywood is not the dream any more
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i

उर्फी ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा, "बॉलीवुड अब सपना नहीं रहा। मैं भारत में सबसे बड़ी रिएलिटी टीवी स्टार बनना चाहती हूं और एक उद्यमी बनना चाहती हूं। आज हमारे पास तलाशने के लिए कई अलग-अलग करियर ऑप्शंस हैं, जिनके बारे में हमें जानकारी नहीं थी और हमने कभी नहीं सोचा था कि इनमें भी जाया जा सकता है।"

Urfi Javed aka Uorfi said I want to be biggest reality TV star in India Bollywood is not the dream any more
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी जर्नी पर बात करते हुए उर्फी ने कहा, "मैंने जीरो से शुरुआत की, मैं यहां किसी को नहीं जानती थी। मुझे नहीं पता था कि काम कैसे करना है या कैसे काम पाना है। मेरा सपना यहां कुछ बड़ा करने का था। जब मैं यहां आई, तो मैंने गूगल पर टीवी और फिल्मों के कई प्रोडक्शन हाउस के नंबर ढूंढे। मैंने एक ही दिन में सभी को फोन करके काम मांगा। कुछ ने जवाब दिया और कुछ ने नहीं दिया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed aka Uorfi said I want to be biggest reality TV star in India Bollywood is not the dream any more
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी ने अपने अनोखे और बोल्ड फैशन सेंस के कारण सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रियता हासिल की है। शुरुआत में तमाम आलोचनाओं को झेलने के बाद अब इंटरनेट पर हर कोई उर्फी के टैलेंट की प्रशंसा करता है। यही नहीं, अपनी हालिया सीरीज 'फॉलो कर लो यार' की रिलीज के बाद उर्फी के स्टारडम में भी अब चार-चांद लग गए हैं। यही नहीं, उर्फी कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर भी मुश्किलों में फंस जाती हैं। हालांकि, अभिनेत्री अपने बयानों को लेकर हमेशा मुखर रहती हैं।

विज्ञापन
Urfi Javed aka Uorfi said I want to be biggest reality TV star in India Bollywood is not the dream any more
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम-@urf7i

बता दें कि उर्फी ने "बड़े भैया की दुल्हनिया", "ये रिश्ता क्या कहलाता है", "कसौटी जिंदगी की" जैसे टीवी शो के साथ भारतीय मनोरंजन उद्योग में कदम रखा और इस साल की शुरुआत में, उन्होंने दिबाकर बनर्जी की "एलएसडी 2" में खुद की एक कैमियो भूमिका निभाई थी।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed