निर्देशक एस एस राजामौली की अभिनेता महेश बाबू के साथ प्रस्तावित फिल्म ‘गोल्ड’ की शूटिंग संकट में है। होना तो यही था कि ये फिल्म इसी साल के पहले महीने में शुरू होनी थी, लेकिन ये हो न सका। और, अब आलम ये है कि ये शूटिंग कब शुरू होगी, किसी को पता ही नहीं हैं। राजामौली की मदद के लिए साउथ से लेकर मुंबई तक के तमाम ‘कलाकार’ सक्रिय हैं, लेकिन मामला सेट नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुई राजामौली की यशगाथा बनी ही इसी काम के लिए थी।
S S Rajamouli: राजामौली को अब तक नहीं मिली हॉलीवुड की हरी झंडी, महेश बाबू की फिल्म संकट में!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ को लेकर गोल्डन ग्लोब से लेकर ऑस्कर पुरस्कार तक बटोर लाए निर्देशक एस एस राजामौली अपनी किसी फिल्म को लेकर उहापोह में इससे पहले कभी नहीं रहे। नेटफ्लिक्स ने डॉक्यूमेंट्री की शक्ल में उनका पूरा एक स्तुति गान दुनिया भर के दर्शकों को दिखा दिया, लेकिन हॉलीवुड की किसी कंपनी पर इसका असर होना अब भी बाकी है।
Salman Khan: सलमान को कभी पांच हजार तो कभी पांच लाख में साइन करते थे ये निर्देशक, लेकिन फिल्म कभी नहीं बनाई
राजामौली चाहते रहे हैं कि उनकी अगली फिल्म पर किसी ऐसे हॉलीवुड स्टूडियो का ठप्पा लग जाए जो उन्हें अंतर्राष्ट्रीय निर्देशकों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दे। हर तीन महीने में उनकी पीआर टीम एक सुरसुरी छोड़ती है कि फिल्म की शूटिंग दुनिया भर की अलग अलग लोकेशन पर होनी है और लोकेशन तलाशने का काम पूरा होते ही शूटिंग शुरू हो जाएगी। लेकिन, बार बार उन्हीं देशों के नाम इन खबरों में पढ़ने के बाद मुंबई में ये चर्चा आम है कि ये सिर्फ समय टालने के तरीके हैं।
फिल्म ‘आरआरआर’ के बाद राजामौली की अगली फिल्म इस साल के शुरू से ही सवालों के घेरे में हैं। पहले कहा गया कि फिल्म की शूटिंग ऑस्कर समारोह के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी। फिर मामला टलते टलते अगस्त तक आ गया। कहा गया कि हीरो महेश बाबू के जन्मदिन पर इसी महीने फिल्म का एक खास लुक जारी होगा। वह नहीं हुआ। अब खबर है कि गणपति उत्सव के दौरान इससे जुड़ा कोई बड़ा एलान हो सकता है।
Emergency: 'इमरजेंसी' पर प्रतिबंध की मांग पर निर्माता अशोक पंडित की प्रतिक्रिया, कहा- भारत में लोकतंत्र है
इस बारे में ‘अमर उजाला’ की तफ्तीश में कुछ और ही किस्से सुनने को मिलते रहे हैं। राजामौली के करीबी सूत्रों से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक फिल्म का निर्माण रुकने की असल वजह है किसी हॉलीवुड स्टूडियो की तरफ से अब तक राजामौली को हरी झंडी न मिलना। फिल्म पर शुरुआती पैसा निर्माता के एल नारायणा लगा चुके हैं लेकिन राजामौली के करियर की अब तक की सबसे महंगी इस फिल्म का कारोबार भारत से ज्यादा विदेश में होना जरूरी है तभी ये फिल्म मुनाफे का सौदा बन पाएगी।