फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency: 'मैंने बहुत पहले उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई थी, अकेले रह गई', हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर बोलीं कंगना

Sat, 31 Aug 2024 04:19 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 31 Aug 2024 04:19 PM IST
विज्ञापन
Emergency star Kangana Ranaut commented on Hema Committee report mentioned that she spoke against harassment
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

कंगना रणौत अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' का प्रचार कर रही हैं। अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना रणौत अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में, कंगना ने कहा कि कुछ साल पहले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में #MeToo मूवमेंट के दौरान उन्हें महिलाओं के लिए अकेले ही लड़ना पड़ा था, क्योंकि उनमें से कई ने दबाव के कारण सार्वजनिक रूप से बोलना बंद कर दिया था।

Emergency star Kangana Ranaut commented on Hema Committee report mentioned that she spoke against harassment
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

कंगना ने एक नए इंटरव्यू में कहा कि इस वजह से इंडस्ट्री ने उन्हें प्रॉब्लम से भरी लड़की का टैग लगा दिया है। कंगना ने कहा कि यह रिपोर्ट उस समय प्रस्तुत की गई थी जब बॉलीवुड #MeToo से हिल गया था, जिसके दौरान कई अभिनेताओं, निर्देशकों, निर्माताओं पर यौन शोषण के आरोप लगे थे।

Emergency star Kangana Ranaut commented on Hema Committee report mentioned that she spoke against harassment
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

कंगना ने लल्लनटॉप के साथ साक्षात्कार में कहा कि वह उन महिलाओं को सशक्त बनाना चाहती थीं, जिन्होंने उद्योग में शक्तिशाली लोगों के हाथों उत्पीड़न का सामना करने के बारे में बात की थी, लेकिन उनमें से कई महिलाएं बाद में पीछे हट गईं। कंगना ने बताया कि बाद में जब कुछ महिलाओं ने बोलना बंद कर दिया या अपनी शिकायतें वापस ले लीं या फिर अपने अपराधियों के साथ काम करना शुरू कर दिया, तो उन्हें अकेली आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency star Kangana Ranaut commented on Hema Committee report mentioned that she spoke against harassment
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना ने कहा "मैंने महिलाओं के पक्ष में मुखर होकर इस बारे में बात की थी, लेकिन फिर उनकी चुप्पी को पैसे से खरीदा गया। मैं उन्हें खोजती रही, लेकिन वे गायब हो गईं। उनमें से कुछ ने उन्हीं लोगों के साथ कुछ फिल्में साइन कीं और मैं उन्हें खोजती रही। मैं इन महिलाओं से बहुत निराश हूं। मैं अकेली रह गई और समस्या खड़ी करने वाली व्यक्ति बन गई।"

विज्ञापन
Emergency star Kangana Ranaut commented on Hema Committee report mentioned that she spoke against harassment
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि हेमा कमेटी की रिपोर्ट सबसे पहले 2019 में केरल सरकार को सौंपी गई थी। हालांकि, सरकार ने इसे हाल ही तक छिपाए रखा। कंगना ने कहा कि अगर रिपोर्ट तब सामने आ जाती, तो इससे उन्हें और उन लोगों को समर्थन मिलता, जो अन्य फिल्म उद्योगों में यौन शोषण के खिलाफ बोलने की कोशिश कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed