{"_id":"67065e62b981045af30ebbdf","slug":"rekha-celebrates-her-70th-birthday-on-10-october-2024-know-her-career-and-life-more-2024-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rekha Birthday: खूबसूरती की मिसाल रेखा का आज है जन्मदिन, सावन भादो से की थी अपने करियर की शुरुआत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rekha Birthday: खूबसूरती की मिसाल रेखा का आज है जन्मदिन, सावन भादो से की थी अपने करियर की शुरुआत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 10 Oct 2024 08:00 AM IST
सार
बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा के दर्शक क्या नेता और अभिनेता भी दीवाने हैं। रेखा का अभिनय, डांस और अदाएं हर किसी को पसंद है। यही वजह है कि रेखा आज भी सभी की पसंदीदा अभिनेत्री हैं। रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। आज रेखा का 70वां जन्मदिन है। आइए जानते हैं रेखा के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
1 of 5
रेखा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा के दर्शक क्या नेता और अभिनेता भी दीवाने हैं। रेखा का अभिनय, डांस और अदाएं हर किसी को पसंद है। यही वजह है कि रेखा आज भी सभी की पसंदीदा अभिनेत्री हैं। रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। आज रेखा का 70वां जन्मदिन है। आइए जानते हैं रेखा के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
2 of 5
रेखा
- फोटो : इंस्टाग्राम@legendaryrekha
रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को मद्रास में हुआ। रेखा एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेखा ने 180 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।
3 of 5
रेखा
- फोटो : इंस्टाग्राम@legendaryrekha
रेखा ने कई फिल्मों में मजबूत और जटिल महिला किरदार निभाए हैं। रेखा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म इंति गुट्टू और रंगुला रत्नम में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। मुख्य भूमिका में उनकी पहली फिल्म कन्नड़ फिल्म ऑपरेशन जैकपॉट नल्ली सीआईडी 999 थी। सावन भादों से रेखा ने बॉलीवुड फिल्मों में शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेखा
- फोटो : इंस्टाग्राम@legendaryrekha
घर और मुकद्दर का सिकंदर जैसी शानदार फिल्मों से रेखा ने अपने करियर के सबसे सफल दौर की शुरुआत की। कॉमेडी फिल्म खूबसूरत के लिए रेखा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके बाद रेखा ने बसेरा, एक ही भूल, जीवन धारा और अगर तुम न होते में कई बेहतरीन भूमिकाएं निभाईं। रेखा ने कई महिला-केंद्रित फिल्मों में अभिनय किया। लेकिन फिल्म फिल्म खून भरी मांग आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रेखा
- फोटो : इंस्टाग्राम@legendaryrekha
अभिनय के अलावा रेखा ने 2012 से 2018 तक राज्यसभा के लिए संसद सदस्य के रूप में कार्य किया। रेखा ने अपने फिल्मी करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। रेखा आज भी खूबसूरती में कई युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। वे भले ही कुछ सालों से फिल्मों से दूर हैं लेकिन रेखा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। 'मुकद्दर का सिकंदर', 'राम बलराम', 'खून पसीना' जैसी फिल्मों में अमिताभ बच्चन और रेखा की केमिस्ट्री ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। हालांकि इन दोनों के अफेयर की चर्चाएं भी जोरों पर रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।