फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nivetha Thomas: पीछे खिसक सकती है '35 चिन्ना कथा काडू' की रिलीज डेट, 15 अगस्त पर टक्कर से बचने की है तैयारी!

Sun, 28 Jul 2024 11:13 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 11:13 AM IST
सार

दर्शकों द्वारा लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रही अभिनेत्री निवेथा थॉमस की नई फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। निवेथा थॉमस की नई फिल्म '35 चिन्ना कथा काडू' का एलान जून 2024 में किया गया था, जिसके बाद उनके प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई थी। फिल्म की रिलीज की तारीख की भी घोषणा हो गई थी, लेकिन अब लगता है कि इसमें बदलाव होने जा रहा है, जिससे दर्शकों को निवेथा थॉमस को परदे पर देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
 

विज्ञापन
Release date of Nivetha Thomas starrer 35 Chinna Katha Kadu may be postponed to avoid clash on August 15
35 चिन्ना कथा काडू - फोटो : इंस्टाग्राम @i_nivethathomas

दर्शकों द्वारा अभिनेत्री निवेथा थॉमस की नई फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। निवेथा थॉमस की नई फिल्म '35 चिन्ना कथा काडू' का एलान जून 2024 में किया गया था, जिसके बाद उनके प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई थी। फिल्म की रिलीज की तारीख की भी घोषणा हो गई थी, लेकिन अब लगता है कि इसमें बदलाव होने जा रहा है, जिससे दर्शकों को निवेथा थॉमस को परदे पर देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

Release date of Nivetha Thomas starrer 35 Chinna Katha Kadu may be postponed to avoid clash on August 15
35 चिन्ना कथा काडू - फोटो : इंस्टाग्राम @i_nivethathomas

'35 चिन्ना कथा काडू' की रिलीज के लिए 15 अगस्त, 2024 की तारीख तय की गई थी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही है। इनमें रवि तेजा की 'मिस्टर बच्चन' और राम पोथिनेनी और संजय दत्त की 'डबल इस्मार्ट' भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिकट खिड़की पर टकराव से बचने के लिए अब फिल्म के निर्माता इसकी रिलीज की तारीख में बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं।

Release date of Nivetha Thomas starrer 35 Chinna Katha Kadu may be postponed to avoid clash on August 15
35 चिन्ना कथा काडू - फोटो : इंस्टाग्राम @i_nivethathomas

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि '35 चिन्ना कथा काडू' के निर्माताओं को इस बात की चिंता सता रही है कि कहीं बड़ी फिल्मों से टक्कर होने के कारण फिल्म के प्रदर्शन पर असर न पड़ जाए। इस बात की भी चर्चा है कि जल्द ही फिल्म रिलीज की नई तारीख का आधिकारिक एलान किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Release date of Nivetha Thomas starrer 35 Chinna Katha Kadu may be postponed to avoid clash on August 15
निवेथा थॉमस - फोटो : इंस्टाग्राम @i_nivethathomas

'35 चिन्ना कथा काडू' का निर्देशन नंद किशोर इमानी द्वारा किया गया है। इसमें निवेथा थॉमस के अलावा प्रियदर्शी, विश्व देव रचकोंडा, भाग्यराज और गौतमी ने भी अभिनय किया है। इसका निर्माण राणा दग्गुबाती ने किया है। फिल्म का संगीत विवेक सागर ने तैयार किया है। फिल्म तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषा में रिलीज होगी। 

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी को शादी के कपड़े चुनने में लगे थे कुल पांच मिनट, ब्राइडल वियर का नया ट्रेंड भी बताया

विज्ञापन
Release date of Nivetha Thomas starrer 35 Chinna Katha Kadu may be postponed to avoid clash on August 15
निवेथा थॉमस - फोटो : इंस्टाग्राम @i_nivethathomas

निवेथा थॉमस ने तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। बीते चार साल में उन्होंने कुल जमा पांच ही फिल्मों में अभिनय किया है। यही वजह है कि उनकी फिल्म को देखने के लिए फैंस उतावले हो रखे हैं। उनकी फिल्मों में दरबार, वकील साब, जेंटलमैन, निन्नू कोरी, 118, जय लव कुश, जिल्ला, जूलियट लवर ऑफ इडियट और वी शामिल हैं।

India Couture Week 2024: जेजे वलाया ने पेश किया अपना शानदार कलेक्शन, फैशन इंडस्ट्री के विकास को लेकर की बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed