फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rhea Chakraborty: मुश्किल वक्त को याद कर भावुक हुईं रिया, कहा- जब जेल में थी, तो दोस्तों ने संभाला था परिवार

Mon, 02 Sep 2024 12:45 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 02 Sep 2024 12:45 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty recalls how her friends supported her family when she was in jail
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम @rhea_chakraborty

रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। अपनी फिल्मों के मुकाबले वह अन्य कारणों से अधिक चर्चा में रहती है। उनके जीवन में एक मुश्किल दौर आया था, जब उन्हें एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था। हाल में ही एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अपने मुश्किल समय को लेकर बात की है। इस दौरान उनके परिवार ने भी किस तरह से परेशानी झेली, उस पर भी अभिनेत्री ने बात की है। अभिनेत्री ने बताया है कि जब वह जेल में थीं, तब उनके दोस्त उनके पिता के साथ हर दिन शराब पीते थे, ताकि उनके पिता नैतिक रूप से सहारा मिल सके।

Rhea Chakraborty recalls how her friends supported her family when she was in jail
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@rhea_chakraborty

हाल में ही अभिनेत्री ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ एक इंटरव्यू में इन विषयों पर बात की है। उन्होंने इस दौरान कहा कि जेल में रहने के बाद, उन्हें उनके सच्चे दोस्तों को लेकर एहसास हुआ। अभिनेत्री ने कहा कि उनके दोस्तों ने कठिन समय के दौरान उनके माता-पिता की देखभाल करने में अविश्वसनीय भूमिका निभाई थी। रिया ने कहा, “मेरे दोस्तों में से एक-दो दोस्त, मेरे पिताजी के साथ हर रात शराब पीते थे और उनके साथ खाना खाते थे, जब मैं जेल के अंदर थी।"

Rhea Chakraborty recalls how her friends supported her family when she was in jail
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@rhea_chakraborty

अभिनेत्री ने आगे कहा कि जब मैं बाहर आई, तो मैंने कहा, "तुम्हारा इतना वजन क्यों बढ़ गया है? मैं वहां जेल में थी और तुम लोग यहां खाना खा रहे हो, वजन बढ़ा रहे हो।" अभिनेत्री ने इसमें जोड़ते हुए बताया कि उनके दोस्तों ने तब खुलासा किया कि वो उनके माता-पिता को खाना खिलाने और स्थिति के बारे में थोड़ा सामान्य महसूस कराने की कोशिश कर रहे थे। रिया ने कहा कि इससे वह काफी प्रभावित हुईं और इसका उनपर गहरा असर पड़ा। उन्होंने अपने दोस्तों के दृढ़ समर्थन और अपने परिवार को उस हालात से निपटने में मदद करने के लिए आभार जताया। 
हाथों में मेहंदी, मांग में सिंदूर... पवित्रा ने गुपचुप रचाई शादी?

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty recalls how her friends supported her family when she was in jail
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम @rhea_chakraborty

अभिनेत्री ने अपनी महिला दोस्तों को जिक्र करते हुए उन्हें महाशक्ति बताया है। अभिनेत्री ने कहा, जिस तरह से उनके दोस्त उनके परिवार के साथ थे, उन्हें किसी और चीज़ की जरूरत नहीं है। अभिनेत्री ने कहा, "आपको किसी और चीज़ की जरूरत नहीं है, आपके पास जीवन में एक सच्चा दोस्त है और यही काफी है। शिबानी मेरे लिए वैसी ही थीं, जिस तरह से शिबानी मेरे लिए खड़ी हुई, वह मेरे लिए पर्याप्त था कि पूरी दुनिया मेरे खिलाफ हो सकती है, लेकिन मेरा एक दोस्त है।"
Badshah Of Begusarai: 'बादशाह ऑफ बेगूसराय' वेब सीरीज की घोषणा, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसे रोमांच का दावा

विज्ञापन
Rhea Chakraborty recalls how her friends supported her family when she was in jail
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम @rhea_chakraborty

बात करें रिया चक्रवर्ती के वर्क फ्रंट की, तो वह आखिरी बार साल 2021 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'चेहरे' में नजर आई थीं। वर्तमान में वह फिल्मों से ज्यादा एक उद्यमी के रूप में सक्रिय हैं। हाल में ही उन्होंने कपड़ों का एक ब्रांड लॉन्च किया है। इसके अलावा वह यूट्यूब पर 'चैप्टर 2' नाम से एक पॉडकास्ट शो भी होस्ट करती हैं, जिसमें अब तक आमिर खान और सुष्मिता सेन जैसे कलाकार नजर आ चुके हैं।


Sawan Bhadon: सुपरहिट थी रेखा और नवीन निश्चल की डेब्यू फिल्म 'सावन भादो', जानिए रोचक किस्से

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed