फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Riddhima Kapoor: क्या हुआ था जब ऋषि कपूर पहली बार अपने दामाद से मिले, रिद्धिमा ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

Fri, 26 Apr 2024 04:42 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 26 Apr 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
Riddhima Kapoor husband Bharat Sahni talks about his first meeting with rishi kapoor said i was petrified
रिद्धिमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिद्धिमा आने वाले दिनों में शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3' में नजर आने वाली हैं। इस शो से पहली बार वे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं पिछले दिनों एक इंटरव्यू में रिद्धिमा अपने पति भरत साहनी के संग शादी से पहले की दिनों को याद करती नजर आईं। 
Riddhima Kapoor husband Bharat Sahni talks about his first meeting with rishi kapoor said i was petrified
रिद्धिमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
रिद्धिमा कपूर नीतू कपूर और ऋषि कपूर की प्यारी बेटी हैं। जहां बॉलीवुड में ऋषि कपूर अपने अभिनय के अलावा अपने गुस्से के लिए मशहूर थे वहीं एक पिता के तौर पर वे बेहद भावुक इंसान थे। रिद्धिमा को लेकर ऋषि कपूर काफी प्रोटेक्टिव थे। 
Riddhima Kapoor husband Bharat Sahni talks about his first meeting with rishi kapoor said i was petrified
रिद्धिमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
रिद्धिमा के पति भरत साहनी अपने ससुर से पहली मुलाकात को याद करते हुए कहते हैं, 'जब मैं पहली बार उनसे मिला था तब मैं काफी नर्वस था। मुझे कितना डर लग रहा था यह मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
Riddhima Kapoor husband Bharat Sahni talks about his first meeting with rishi kapoor said i was petrified
रिद्धिमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने पति भरत की बात सुनकर रिद्धिमा कहती हैं, 'सच में ये काफी डरे हुए थे। भरत बिल्कुल चुप-चाप बैठे थे और पापा इनको सिर्फ घूर रहे थे। मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। मैं चाहती थी कि पापा को भरत पसंद आ जाएं'। 
विज्ञापन
Riddhima Kapoor husband Bharat Sahni talks about his first meeting with rishi kapoor said i was petrified
रिद्धिमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
रिद्धिमा कपूर चार साल तक भरत साहनी को डेट करने के बाद 2006 में उनके साथ शादी के बंधन में बंधी थी। रिद्धिमा और भरत एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता है। वहीं रिद्धिमा के वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में वे नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3' में जलवे बिखेरती दिखाई देंगी। इस शो का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के पहले दो सीजन दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed