Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
RIP Vaibhavi Upadhyaya Sarabhai vs Sarabhai producer JD Majethia broke the silence and told the truth
{"_id":"646e0a7005890e6dd30f1cba","slug":"rip-vaibhavi-upadhyaya-sarabhai-vs-sarabhai-producer-jd-majethia-broke-the-silence-and-told-the-truth-2023-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RIP Vaibhavi Upadhyaya: आखिर कैसे हुआ वैभवी उपाध्याय की कार का एक्सीडेंट? जेडी मजीठिया ने चुप्पी तोड़ बताया सच","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
RIP Vaibhavi Upadhyaya: आखिर कैसे हुआ वैभवी उपाध्याय की कार का एक्सीडेंट? जेडी मजीठिया ने चुप्पी तोड़ बताया सच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 24 May 2023 06:30 PM IST
सार
एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की कार दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं, अब 'साराभाई वर्सेज साराभाई' के निर्माता जेडी मजीठिया ने इस पर चुप्पी तोड़कर घटना की कहानी को बयां किया है।
विज्ञापन
1 of 5
जेडी मजीठिया-वैभवी उपाध्याय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'साराभाई वर्सेस साराभाई' शो में जैस्मीन का किरदार निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय ने महज 32 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मंगलवार को एक्ट्रेस की मौत हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में हुई। इस खबर से वैभवी के परिजन, इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस गहरे सदमे में हैं। एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार हो गया है। वहीं, अब शो के निर्माता जेडी मजीठिया ने एक्ट्रेस की मौत पर बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
वैभवी उपाध्याय
- फोटो : सोशल मीडिया
वैभवी उपाध्याय के अंतिम संस्कार में छोटे पर्दे के तमाम सितारे पहुंचे थे। इसी में एक नाम शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' के निर्माता जेडी मजीठिया का भी है। जेडी ने वहां मौजूद पत्रकारों से वैभवी की असामयिक मौत पर बात करते हुए दुख जाहिर किया। मजीठिया ने कहा, 'यह बेहद दुखद खबर है। वह अपने मंगेतर के साथ हिमाचल गई हुई थीं। दिसंबर में उनकी शादी होनी थी। वहां एक मोड़ पर उन्होंने कार रोक दी और वहीं खड़े हो गए, क्योंकि उन्हें लगा कि आगे रास्ता संकरा है। कार कोने में थी और उन्होंने विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक को रास्ता दिया।'
3 of 5
जेडी मजीठिया
- फोटो : सोशल मीडिया
जेडी मजीठिया ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'ट्रक के गुजरने पर कार को धक्का लगा और कार घाटी में जा गिरी। वैभवी ने सीट बेल्ट भी नहीं लगा रखी थी। वह नियति की पुकार थी। उनकी मृत्यु हो गई।' जेडी मजेठिया ने ही मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर वैभवी के निधन की पुष्टि की थी।
वैभवी उपाध्याय का अंतिम संस्कार बुधवार, 24 मई को मुंबई में किया गया। अंतिम संस्कार में जेडी मजीठिया के अलावा गौतम रोडे भी मौजूद थे। वायरल वीडियो में गौतम को श्मशान घाट पर अपनी आंखों से आंसू पोंछते देखा गया। वैभवी के निधन से टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
वैभवी उपाध्याय के करियर की बात करें तो, उन्होंने 'क्या कुसूर है अमला का?', 'साराभाई वर्सेज साराभाई' और 'प्लीज फाइंड अटैच्ड' जैसे टीवी शोज में काम किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस 'छपाक' और 'सिटी लाइट्स' फिल्म में भी नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।