बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्मों के अलावा जोड़ियां भी बनती है। कोई अभिनेता हो या अभिनेत्री फिल्म की कहानी के साथ साथ प्रेम की रासलीला भी रचा लेते हैं। कहते हैं प्यार तो अंधा होता है। एक ऐसा एहसास होता है, जो सही गलत से परे होता है। प्यार में इंसान न उम्र देखता है और न ही धर्म, जिससे प्यार होता है वह बस उसका हो कर रह जाना चाहता है। आज के इस लेख में हम आपको साउथ की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने प्यार के लिए मजहब की दीवारें भी तोड़ दी। तो चलिए जानते हैं।
Actress: शादी के लिए इन अभिनेत्रियों ने बदला धर्म, कोई बनीं मुस्लिम तो किसी ने अपनाया हिंदू धर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिका
साउथ की जानी मानी अभिनेत्री ज्योतिका अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी फिल्मों को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। अभिनेत्री का जन्म सदाना के रूप में एक पंजाबी पिता और मुस्लिम मां के रूप में हुआ था। अभिनेत्री ने हिंदू परंपराओं के अनुसार तमिल अभिनेता सूर्या से शादी की है। हालांकि, उन्होंने अपने धर्म परिवर्तन की कोई जानकारी नहीं दी है।
खुशबू सुंदर
खुशबू सुंदर साउथ की दिग्गज अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। अभिनेत्री का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। अपने फिल्मी करियर बनाते वक्त उन्होंने सुंदर सी से शादी करने से पहले हिंदू रीति-रिवाजों का पालन किया और फिर अपने पति का नाम सुंदर जोड़ा। यही नहीं, उन्होंने अपने बच्चों का नाम भी हिंदू धर्म के नाम के अनुसार रखा।
नयनतारा
साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री नयनतारा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ को लेकर चर्चा में चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था और उनका नाम डायना मरियम कुरियन था, लेकिन कहा जाता है की उन्होंने अपनी शादी से पहले ही सनातन धर्म अपना लिया था, बाद में नयनतारा ने डायरेक्टर विग्नेश शिवन से शादी की।
मोनिका
अभिनेत्री मोनिका का जन्म भी एक संयुक्त धार्मिक परिवार में हुआ था। मोनिका के पिता हिंदू और माता कैथोलिक रही। आपको बता दें कि मोनिका ने आगे चलकर इस्लाम धर्म अपना लिया, उनका कहना था कि उन्हें इस्लाम के सिद्धांत काफी पसंद आते हैं।