{"_id":"646dac29721d6f27a207a420","slug":"rajeev-sen-reveals-he-will-not-participate-in-bigg-boss-ott-2-because-of-longer-commitments-2023-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajeev Sen: सुष्मिता के भाई राजीव सेन होंगे 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' का हिस्सा? अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajeev Sen: सुष्मिता के भाई राजीव सेन होंगे 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' का हिस्सा? अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 24 May 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजीव सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा और भाई राजीव सेन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों यह खबर आई थी कि सुष्मिता सेन के भाई और एक्टर राजीव सेन बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लेने वाले हैं, लेकिन अब राजीव ने इस खबर को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई बताई हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
2 of 5
चारू असोपा और राजीव सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी’ की जोरों शोरों से चर्चा चल रही है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स लगातार कंटेस्टेंट के नामों के कयास लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक कंटेस्टेंट के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। पिछला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था और यह दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हुई थी। अब 'बिग बॉस ओटीटी' के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
3 of 5
राजीव सेन और चारू
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले काफी समय से सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन का नाम 'बिग बॉस ओटीटी' को लेकर सामने आ रहा था, लेकिन इन अफवाहों को खारिज करते हुए राजीव सेन ने असल बात बताई है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में हिस्सा जरूर बनना चाहते हैं, लेकिन एक वजह से उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चारू असोपा, राजीव सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
राजीव के इस वीडियो के साझा करते ही फैंस को इस बात की पुष्टि हो गई कि राजीव सेन अब ‘बिग बॉस ओटीटी’ का हिस्सा नहीं होने वाले हैं। हालांकि, फैंस के लिए बहुत ही बुरी खबर साबित हुई है क्योंकि वह अभिनेता को बिग बॉस ओटीटी में देखना चाहते थे। कई फैंस यह भी कयास लगा रहे हैं कि राजीव को शो को मना करने का कारण उनकी पत्नी चारु तो नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 5
चारू असोपा, राजीव सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि खबर आ रही है कि चारु असोपा और राजीव सेन तलाक ले रहे हैं। दोनों ने तलाक की अर्जी कोर्ट में डाल दी हैं। साल 2019 में दोनों ने शादी की थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन हुई और फिर दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।