{"_id":"66d6f8865f6c4d0cbe0eaf8a","slug":"rishi-kapoor-birth-anniversary-on-4-september-know-more-about-his-best-films-career-and-love-life-2024-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rishi Kapoor: ऋषि कपूर ने फिल्म 'बॉबी' से की थी अपने करियर की शुरुआत, पहली फिल्म से ही मिल गई थी प्रसिद्धि","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rishi Kapoor: ऋषि कपूर ने फिल्म 'बॉबी' से की थी अपने करियर की शुरुआत, पहली फिल्म से ही मिल गई थी प्रसिद्धि
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:40 AM IST
सार
बॉलीवुड में कपूर खानदान में ऋषि कपूर का करियर सबसे सक्सेसफुल करियर रहा है। दर्शकों तक एक सदाबहार एक्टर के रूप में ऋषि कपूर ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। ऋषि अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। आज ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सी के दिन आपको ले चलते हैं उनके फिल्मी सफर पर।
विज्ञापन
1 of 8
ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में कपूर खानदान में ऋषि कपूर का करियर सबसे सक्सेसफुल करियर रहा है। दर्शकों तक एक सदाबहार एक्टर के रूप में ऋषि कपूर ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। ऋषि अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। आज ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सी के दिन आपको ले चलते हैं उनके फिल्मी सफर पर।
2 of 8
ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन साल की उम्र में ऋषि कपूर ने अपनी पहली ऑन-स्क्रीन उपस्थिति दर्ज कराई थी। यह फिल्म उनके पिता राज कपूर की थी। फिल्म का नाम था 'श्री 420'। 1955 में आई इस फिल्म में ऋषि ने कैमियो किया था। इस फिल्म के लिए ऋषि को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इसके बाद 1970 की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में ऋषि बतौर अभिनेता के तौर पर मुख्य किरदार में नजर आए थे।
3 of 8
ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर की बतौर अभिनेता पहली फिल्म थी 'बॉबी'। इस फिल्म में ऋषि के साथ डिंपल कपाड़िया नजर आई थीं। 1973 में आई यह फिल्म सुपर-डुपर हिट हुई थी। इस फिल्म को प्रशंसक आज भी देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन उनके पिता राज कपूर ने किया था। 'बॉबी' भारत में दशक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई और ऋषि को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि फिल्म 'बॉबी' वास्तव में 'मेरा नाम जोकर' के कर्ज का भुगतान करने के लिए बनाई गई थी। दरअसल, राज कपूर को एख प्रेम कहानी बनानी थी और वह 'बॉबी' में राजेश खन्ना को लेना चाहते थे, लेकिन उनके पास उस समय इतने रुपये नहीं थे। इसलिए फिर राज कपूर ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'बॉबी' बनाने का फैसला लिया था। फिल्म 'बॉबी' के बाद ऋषि ने उस दशक में कई हल्की-फुल्की कॉमेडी में अभिनय किया। फिर 1977 में फिल्म आई 'अमर अकबर एंथोनी'। इस फिल्म में ऋषि के अलावा अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना ने साथ में अभिनय किया। यह फिल्म उस समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।
विज्ञापन
5 of 8
ऋषि कपूर-नीतू
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर ने पहली बार अभिनेत्री और पत्नी नीतू सिंह के साथ फिल्म 'जहरीला इंसान' की थी। हालांकि उस समय तक दोनों की शादी नहीं हुई थी। इस फिल्म के बाद ऋषि और नीतू ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। जिसमें 'कभी कभी', 'दूसरा आदमी' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इसके बाद दोनों ने 1980 में शादी रचा ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।