फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RJ Mahvash: जन्मदिन पर आरजे महवश ने युजवेंद्र को अलग तरह से दी बधाई, लिखा 'उम्रदराज होना जिंदगी का...'

Thu, 24 Jul 2025 08:32 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 24 Jul 2025 08:32 AM IST
सार

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash: युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से साल 2020 में शादी की थी। हालांकि साल 2025 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद चर्चाएं हैं कि आरजे महवश युजवेंद्र के साथ रिश्ते में हैं।

विज्ञापन
RJ Mahvash birthday wish to Yuzvendra Chahal say getting older is part of life
आरजे महवश, युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने बुधवार को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश के साथ लंदन में घूमते नजर आए। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हाल ही में आरजे महवश ने इंस्टा स्टोरी लगा कर युजवेंद्र चहल को जन्मदिन की बधाई दी है। इससे उनकी नजदीकियों के चर्चे फिर शुरू हो गए हैं।
RJ Mahvash birthday wish to Yuzvendra Chahal say getting older is part of life
आरजे महवश, युजवेंद्र चहल - फोटो : इंस्टाग्राम
आरजे महवश ने युजवेंद्र को दी जन्मदिन की बधाई
युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर युजवेंद्र चहल की एक तस्वीर लगाई है। इस तस्वीर पर उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'जन्मदिन की शुभकामनाएं युजवेंद्र। उम्रदराज होना जिंदगी का हिस्सा है और जिंदगी के दूसरे हिस्से और भी ज्यादा खराब हैं। इसलिए शुभकामनाएं।' कैप्शन में महवश ने हंसने वाला इमोजी भी लगाया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि युजवेंद्र एक रेस्टोरेंट में बैठे हैं। उन्होंने टीशर्ट पहनी है और चश्मा लगाया है।

RJ Mahvash birthday wish to Yuzvendra Chahal say getting older is part of life
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम @rj.mahvash
सुर्खियों में रहते हैं आरजे महवश और युजवेंद्र
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की लिंकअप की खबरें आती रहती हैं। अब बात शादी तक पहुंच गई है। हालांकि अभी दोनों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। ऐसे में आरजे महवश ने हाल ही में शादी को लेकर एक पोस्ट से अपने फैंस को हैरान कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें: Fatima Sana Shaikh: 'आप जैसा कोई' के निर्देशक को फातिमा सना शेख ने बताया पागल? साथ में दिए पोज
विज्ञापन
विज्ञापन
RJ Mahvash birthday wish to Yuzvendra Chahal say getting older is part of life
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम
आरजे महवश ने शादी को लेकर की पोस्ट
आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा 'कुछ न्यूज चैनल्स दावा कर रहे हैं कि 31 जून को मेरी शादी है। ये उसकी तस्वीरें हैं। बस दूल्हा भाग गया है। करेगा कोई मुझसे शादी?' बताया जाता है कि आरजे महवश ने ये पोस्ट न्यूज चैनल्स को लेकर तंज में की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)


विज्ञापन
RJ Mahvash birthday wish to Yuzvendra Chahal say getting older is part of life
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम-@rj.mahvash
युजवेंद्र चहल का रिश्ता
ख्याल रहे कि साल 2020 में युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से शादी की थी। हालांकि साल 2025 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद चर्चाएं हैं कि आरजे महवश युजवेंद्र के साथ रिश्ते में हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी दोनों एक दूसरे से अपनी नजदीकियां जाहिर करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed