फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Robert Towne Dies: ऑस्कर विजेता रॉबर्ट टाउन का निधन, 89 साल की उम्र में ली लेखक ने अंतिम सांस

Wed, 03 Jul 2024 11:02 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 03 Jul 2024 11:02 AM IST
सार

'चाइनाटाउन' के ऑस्कर विजेता और हॉलीवुड लेखक रॉबर्ट टाउन का 89 साल की आयु में निधन हो गया है। इसके अलावा उन्हें 'द लास्ट डीटेल', 'शैम्पू' और 'ग्रेस्ट्रोक' के लिए भी नामांकित किया गया था। उन्होंने कई सालों तक हॉलीवुड में पटकथा लेखक के रूप में काम किया। टाउन की लॉस एंजिल्स में उनके घर पर मृत्यु हो गई। उनके निधन की खबर से उनके चाहने वाले बेहद निराश हैं।

विज्ञापन
Robert Towne Dies at age of 89 Oscar Winning Chinatown Screenwriter The Last Detail Days Of Thunder
दिवंगत रॉबर्ट टाउन - फोटो : इंस्टाग्राम
'चाइनाटाउन' के ऑस्कर विजेता और हॉलीवुड लेखक रॉबर्ट टाउन का 89 साल की आयु में निधन हो गया है। इसके अलावा उन्हें 'द लास्ट डीटेल', 'शैम्पू' और 'ग्रेस्ट्रोक' के लिए भी नामांकित किया गया था। उन्होंने कई सालों तक हॉलीवुड में पटकथा लेखक के रूप में काम किया। टाउन की लॉस एंजिल्स में उनके घर पर मृत्यु हो गई। उनके निधन की खबर से उनके चाहने वाले बेहद निराश हैं।
Robert Towne Dies at age of 89 Oscar Winning Chinatown Screenwriter The Last Detail Days Of Thunder
दिवंगत रॉबर्ट टाउन - फोटो : इंस्टाग्राम
अमेरिका के जाने माने लेखक और फिल्म निर्देशक रॉबर्ट टाउन का लॉस एंजिल्स में निधन हो गया। 89 वर्षीय रॉबर्ट टाउन ने सोमवार को अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी रॉबर्ट की प्रचारक कैरी मैक्कलर ने आज बुधवार की सुबह दी है। हालांकि उन्होंने रॉबर्ट टाउन की मृत्यु का कारण नहीं बताया। बता दें कि रॉबर्ट टाउन हॉलीवुड के प्रतिष्ठित लेखकों में से एक हैं। उनको 'चाइनाटाउन' के लिए ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें 'द लास्ट डीटेल', 'शैम्पू' और 'ग्रेस्ट्रोक' के लिए भी नामांकित किया गया था। उन्हें 1997 में 'राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका' ने 'लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किया था।
 
Robert Towne Dies at age of 89 Oscar Winning Chinatown Screenwriter The Last Detail Days Of Thunder
दिवंगत रॉबर्ट टाउन - फोटो : सोशल मीडिया
रॉबर्ट मशहूर पटकथा लेखक थे। वह अपने लेखने में इतने माहिर थे कि उन्हें अपने बेहतरीन काम के लिए कई बार नामी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। रॉबर्ट को ऑस्कर के अलावा बाफ्टा, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और WGA अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 1960 के दशक में शुरू हुए लंबे करियर के दौरान, जब रॉबर्ट ने फिल्म निर्देशक रोजर कॉर्मन के लिए एक अभिनेता और लेखक के रूप में काम किया, तो रॉबर्ट फिल्म इतिहास में सबसे अधिक डिमांडिंग स्क्रिप्ट राइटर बन गए। रॉबर्ट 1970 के दशक में 14 महीने के अंदर तीन महत्वपूर्ण और व्यावसायिक हिट्स 'द लास्ट डिटेल', 'चाइनाटाउन' और 'शैम्पू' रिलीज हुई थी। ये तीनों की फिल्मों की पटकथाएं ऑस्कर के लिए नामांकित हुई थीं, जिसमें से 'चाइनाटाउन' के लिए रॉबर्ट को ऑस्कर से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Robert Towne Dies at age of 89 Oscar Winning Chinatown Screenwriter The Last Detail Days Of Thunder
दिवंगत रॉबर्ट टाउन - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉबर्ट को 1967 की 'बोनी एंड क्लाइड' के लिए वॉरेन बीट्टी द्वारा 'विशेष सलाहकार' के रूप में नियुक्त किया गया था। निर्देशक रॉबर्ट, आर्थर पेन टाउन के काम से प्रसन्न थे। हालांकि, रॉबर्ट की अधिकांश स्क्रिप्ट डॉक्टरिंग को श्रेय नहीं दिया गया, जिनमें 'द पैरलैक्स व्यू', 'मैराथन मैन', 'द मिसौरी ब्रेक्स' और 'हेवन कैन वेट' शामिल है। रॉबर्ट को स्टूडियो मीटिंग और स्क्रिप्ट नोट्स से बेहद नफरत थी। वह अपने काम को लेकर उसमें इतने खो जाया करते थे कि वह एक दृश्य पर काम करने के लिए महीनों तक गायब रहते थे। 
विज्ञापन
Robert Towne Dies at age of 89 Oscar Winning Chinatown Screenwriter The Last Detail Days Of Thunder
दिवंगत रॉबर्ट टाउन - फोटो : इंस्टाग्राम
23 नवंबर, 1934 को जन्मे रॉबर्ट टाउन ने 1960 के दशक की 'लास्ट वूमन ऑन अर्थ' की पटकथा से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिर रॉबर्ट ने 1960 के दशक की शुरुआत में 'द आउटर लिमिट्स', 'द मैन फ्रॉम यूएनसीएलई' और 'द लॉयड ब्रिजेस शो' जैसी टीवी सीरीज के लिए बेहतरीन लेखन किया। उन्होंने रोजर कॉर्मन के साथ 'द टॉम्ब ऑफ लीजिया' जैसी फिल्मों पर काम किया और बाद में सैम पेकिनपाह के साथ मिलकर 1968 की मैक्सिकन क्रांति की फिल्म 'विला राइड्स' लिखी, जिसमें यूल ब्रायनर, रॉबर्ट मिचम और चार्ल्स ब्रॉनसन ने अभिनय किया था। रॉबर्ट ने 'द गॉडफादर', 'बोनी एंड क्लाइड' और उस दौर की कुछ अन्य महत्वपूर्ण फिल्मों पर स्क्रिप्ट को बेहतर बनाने का काम किया, लेकिन उन्हें सफलता 'द लास्ट डिटेल' से मिली। रोमन पोलांस्की द्वारा निर्देशित और रॉबर्ट इवांस द्वारा निर्मित, 'चाइनाटाउन' ने 1900 के दशक की शुरुआत में कैलिफोर्निया के जल-अधिकार युद्धों की कहानी बताई। इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 11 अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed