फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shatrughan Sinha Discharged: शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल से मिली छुट्टी, रामायण पहुंचे दिग्गज अभिनेता

Wed, 03 Jul 2024 11:00 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 03 Jul 2024 11:00 AM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha health update Discharged from hospital reached juhu home ramayana
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @shatrughansinhaofficial
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे।  हाल ही में उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया था। एक हफ्ते के बाद 2 जुलाई मंगलवार को अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बता दें कि पिछले महीने ही शत्रुघ्न की बेटी सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने शादी की है। 

Kill: किल की रिलीज से पहले ही आलोचनाओं को लेकर सतर्क हुए निर्देशक, एनिमल से ली सबक? दिया हॉरर फिल्म का उदाहरण
 
Shatrughan Sinha health update Discharged from hospital reached juhu home ramayana
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @shatrughansinhaofficial
अस्पताल से घर आए अभिनेता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वह अपनी पत्नी पूनम और दोनों बेटे लव और कुश के साथ अपने जुहू स्थित अपने घर ‘रामायण’ पहुंचे। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता को  एक विशेष कमरे में भर्ती कराया गया था। इस दौरान रात में उनकी पत्नी पूनम अस्पताल में रहीं और कुछ ही घंटों के लिए घर आती थीं।
 
Shatrughan Sinha health update Discharged from hospital reached juhu home ramayana
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @shatrughansinhaofficial
शत्रुघ्न की वापसी से पहलाज निहलानी हैं खुश
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर की पुष्टि की। निहलानी ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उनके दोस्त अस्पताल से वापस आ गए हैं। पहलाज निहलानी शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी दोस्त हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha health update Discharged from hospital reached juhu home ramayana
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @shatrughansinhaofficial
शत्रुघ्न की पसलियों में चोट की आई थी खबर
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शत्रुघ्न सिन्हा अपने डाइनिंग रूम में फिसल के गिर गए थे, जिसके कारण उनकी पसलियों में चोट आ गई थी। शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी पसलियों में दर्द महसूस होने पर परिवार के लोगों ने कथित तौर पर सर्जरी करवाई।
 
विज्ञापन
Shatrughan Sinha health update Discharged from hospital reached juhu home ramayana
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @shatrughansinhaofficial
बेटे लव ने किया था अफवाहों का खंडन
सर्जरी की खबरें सामने आने के बाद लव सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न की सर्जरी की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वह किसी भी तरह की सर्जिकल प्रक्रिया से नहीं गुजरे हैं। उन्होंने बताया था कि अभिनेता को वायरल फीवर और कमजोरी के कारण अस्पताल ले जाया गया है। लव के इस खुलासे से सभी तरह की अफवाहों पर लगाम लग गई। लव ने बातचीत में कहा था, 'मैं हर दिन अस्पताल जा रहा हूं, इसलिए मैं आपको बता सकता हूं कि कोई सर्जिकल प्रक्रिया नहीं थी।'
Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने 'कल्कि 2898 एडी' पर दी प्रतिक्रिया, दीपिका के अलावा की पूरी स्टारकास्ट की तारीफ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed