फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rubina Dilaik: एक्स अकाउंट के हैक होने पर रुबिना का फूटा गुस्सा, बोलीं- आप सोशल मीडिया पर सुरक्षित महसूस..

Mon, 27 May 2024 12:22 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 27 May 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
Rubina Dilaik talks about X account being hacked says we take the control in our hands rather than others
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी की मशहूर अभिनेत्री रुबिना दिलैक ऑनलाइन हैकिंग का शिकार हुई हैं। अभिनेत्री के एक्स अकाउंट हैंडल को किसी ने हैक कर लिया है। इस वजह से रुबिना दिलैक काफी परेशान नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने अब पहली बार अपने अकाउंट हैकिंग ऊपर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं रुबिना दिलैक ने क्या कुछ कहा है।
Rubina Dilaik talks about X account being hacked says we take the control in our hands rather than others
रुबिना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम
रुबिना दिलैक इन दिनों अपने काम से ब्रेक लेकर मदरहुड का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। वे लगातार अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी जिंदगी के बारे में अपने फैंस को बताती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने बताया कि उनके एक्स अकाउंट हैंडल को किसी ने हैक कर लिया है। इस विषय पर बात करते हुए रुबीना कहती हैं, 'आप सोशल मीडिया पर सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते हैं'। 
Rubina Dilaik talks about X account being hacked says we take the control in our hands rather than others
रुबिना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम
रुबिना दिलैक अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'जब मेरे अकाउंट को हैक किया गया तब मैं यात्रा कर रही थी। मुझे लगातार मैसेज आ रहे थे, लेकिन मैं ध्यान नहीं दे पा रही थी। बाद में देखा तो पता चला कि मेरे अकाउंट को हैक कर लिया गया है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rubina Dilaik talks about X account being hacked says we take the control in our hands rather than others
रुबिना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम
रुबीना दिलैक हाल ही में जुड़वा बेटियों की मां बनी हैं। अभिनेत्री कहती हैं, 'ऐसा कोई अकेले मेरे साथ ही नहीं हुआ है। मुझसे पहले भी कई लोगों के अकाउंट को हैक किया गया है। अब ये हम पर निर्भर करता है कि हम अपनी जिंदगी की डोर को खुद संभालते हैं या किसी और के हाथ में आप अपना कंट्रोल दे देते हैं। एक पब्लिक फिगर होने के नाते हम अपनी हदें तय कर सकते हैं कि अपनी जिंदगी के कितने हिस्से को हम सोशल मीडिया पर दिखाना चाहते हैं और कितने हिस्से को खुद तक रखना चाहते हैं'। 
विज्ञापन
Rubina Dilaik talks about X account being hacked says we take the control in our hands rather than others
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम
'बिग बॉस' फेम अभिनेत्री रुबिना दिलैक का एक्स अकाउंट हैंडल अभी तक हैक्ड ही है। उन्होंने कई बार अपने अकाउंट में लॉग इन करने की कोशिश की है, लेकिन वे सफल नहीं हो पाई हैं। उन्होंने अपने फैंस से अपील किया है कि वे इस बात का ध्यान रखें कि उनके अकाउंट को हैक कर लिया गया है और वे उस अकाउंट को रिपोर्ट करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed