फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sai Pallavi: भारतीय सेना पर दिए बयान को लेकर बुरी फंसीं साई पल्लवी, वायरल वीडियो पर फूटा लोगों का गुस्सा

Fri, 25 Oct 2024 11:52 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 25 Oct 2024 11:52 AM IST
सार

Sai Pallavi Trolling: अभिनेत्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत के सैनिकों को लेकर अपना बयान देती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Sai Pallavi for an old video she said that the Indian army is considered a Terrorist group in Pakistan
साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम @saipallavi.senthamarai

अभिनेत्री साई पल्लवी के प्रशंसक उन्हें 'थंडेल' फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं। फैंस एक बार फिर साई को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हालांकि, साई का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साई को यूजर्स की कड़ी आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री कहती हैं कि पाकिस्तान में भारतीय सेना को 'आतंकवादी समूह' माना जाता है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने और क्या कहा है।

Sai Pallavi for an old video she said that the Indian army is considered a Terrorist group in Pakistan
साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम @saipallavi.senthamarai
साई हुईं ट्रोल
अभिनेत्री साई पल्लवी को उस समय कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जब उनका एक पुराना वीडियो फिर से ऑनलाइन सामने आया जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में भारतीय सेना को 'आतंकवादी समूह' माना जाता है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में लोग सोचते हैं कि हमारी सेना एक आतंकवादी समूह है। लेकिन हमारे लिए, यह वही है। दृष्टिकोण बदल जाता है। मैं हिंसा को नहीं समझती।"
Sai Pallavi for an old video she said that the Indian army is considered a Terrorist group in Pakistan
साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया

इस बयान को लेकर हुई आलोचना
साई पल्लवी का वायरल वीडियो जनवरी 2022 में हुए एक इंटरव्यू का है। क्लिप में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, "पाकिस्तान में लोग सोचते हैं कि हमारी सेना एक आतंकवादी समूह है। लेकिन हमारे लिए, वे आर्मी हैं।" पाकिस्तान में भारतीय सेना को भी 'आतंकवादी समूह' माना जाता है। उनका यह बयान नेटीजंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने अभिनेत्री पर देश के सशस्त्र बलों का अपमान करने का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sai Pallavi for an old video she said that the Indian army is considered a Terrorist group in Pakistan
साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम

कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री से पूछा यह सवाल
जैसे ही वीडियो फिर से सामने आया, नेटीजंस ने कमेंट सेक्शन में अपना गुस्सा जताया और उसी के लिए आलोचना की। एक यूजर ने लिखा "क्या भारत ने कभी दूसरे देशों के इलाकों में घुसपैठ की है, जिससे देश को आतंकवादी माना जाए? दूसरे यूजर ने सवाल किया, क्या भारत हमेशा पाकिस्तान और चीन से अपने इलाकों की रक्षा करने के लिए हमेशा से ही निशाना नहीं बनता रहा है? फिर भारतीय सैनिकों को आतंकवादी क्यों माना जाता है?"

विज्ञापन
Sai Pallavi for an old video she said that the Indian army is considered a Terrorist group in Pakistan
रणबीर कपूर और साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में काम करने की है खबर
वर्कफ्रंट की बात करें तो साई पल्लवी नितेश तिवारी की 'रामायण' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह फिल्म में सीता का किरदार निभाती नजर आएंगी। केजीएफ स्टार यश रावण की भूमिका निभाएंगे और अगर खबरों की मानें तो सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभाएंगे।
 

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के लिए इस कहानी के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं त्रिविक्रम, नागा वामसी ने किया खुलासा


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed