फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   saif ali khan attacked case mumbai police reached at actor house to record his statement video goes viral

Saif Ali Khan: बयान दर्ज करने सैफ अली खान के घर पहुंची पुलिस, अभिनेता पर हुए हमले के मामले में होंगे नए खुलासे

Wed, 22 Jan 2025 02:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 22 Jan 2025 02:08 PM IST
सार

सैफ अली खान के घर लौटने के बाद अब मुंबई पुलिस अभिनेता का बयान दर्ज करने उनके घर पहुंची है। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस को सैफ की बिल्डिंग के अंदर जाते हुए देखा गया। 

विज्ञापन
saif ali khan attacked case mumbai police reached at actor house to record his statement video goes viral
सैफ अली खान के घर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को पांच दिनों के इलाज के बाद मंगलवार को लीलावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनके घर लौटने के बाद कड़ी पुलिस सुरक्षा और अभिनेता के मुस्कुराते हुए अस्पताल से बाहर निकलने और पैपराजी के लिए हाथ हिलाने की तस्वीरें सामने आईं। सैफ ने अपने प्रशंसकों और अपने आवास के बाहर मौजूद मीडिया का अभिवादन किया और घर वापस लौट आए। अब बुधवार को मुंबई पुलिस इस मामले में उनका बयान दर्ज करने के लिए अभिनेता के घर पहुंची।

विज्ञापन


 

सैफ के बयान से जल्द होंगे नए खुलासे
इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस को सैफ की बिल्डिंग के अंदर जाते हुए देखा गया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी। जल्द ही अब पुलिस सैफ का भी बयान दर्ज कर लेगी, जिससे घटना के बारे में विस्तार से जानकारी मिलने की उम्मीद है। इस पहले हमलावर के इरादों के बारे में भी पुलिस ने कई खुलासे किए थे।
Saif Ali Khan Attack Case: सैफ के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा, 'सतगुरु शरण' के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

रोनित रॉय भी दिखे सैफ के साथ
इस बीच, अभिनेता रोनित रॉय को मंगलवार को घर लौटते समय सैफ के साथ देखा गया। रोनित रॉय की उपस्थिति के बारे में कई लोग उत्सुक थे, क्योंकि उन्हें पुलिस अधिकारियों के साथ कोआर्डिनेशन करते और सैफ और करीना कपूर के घर पर सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख करते देखा गया था, तब से यह पुष्टि हो गई है कि सैफ अली खान ने हमले के बाद अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए रोनित रॉय की सुरक्षा फर्म 'ऐस सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन' को काम पर रखा है।
Saif Ali Khan: हमले के बाद पहली बार सामने आए सैफ अली खान, सकुशल पहुंचे घर; फैंस और मीडिया का जताया आभार

विज्ञापन

चोर के हमला करने की वजह का खुलासा
इससे पहले पुलिस अधिकारी ने बताया था कि हमलावर ने आर्थिक तंगी से जूझने के कारण यह रास्ता चुना है। पुलिस ने खुलासा किया कि चोर ने बताया है कि चोरी करने से पहले पता नहीं था कि यह सैफ अली खान का घर है। चोर ने सैफ के घर को बेतरतीब ढंग से चुना। वह बस किसी अमीर से चोरी करना चाहता था और लूट के पैसे लेकर बांग्लादेश भाग जाना चाहता था, ताकि अपनी बीमार मां की मदद कर सके, क्योंकि उसकी नौकरी भी चली गई थी।
Saif Ali Khan Stabbing Case: हमलावर ने इसलिए सैफ अली खान की पीठ पर मारा चाकू, पुलिस ने बताया कारण

सैफ पर हमले की पूरी कहानी
दरअसल, सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके बांद्रा स्थित घर पर हमला हुआ। 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने कथित तौर पर चोरी की कोशिश के दौरान अभिनेता पर चाकू से हमला किया था। चोर की केयरटेकर के साथ भिड़त हुई, फिर बचाव करने आए सैफ की चोर के साथ हिंसक झड़प हुई। इस दौरान चोर ने लगातार चाकू से वार किए, जिसमें सैफ को छह जगह चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया था। 
Saif Ali Khan: सो रहे थे सुरक्षा गार्ड, दीवार फांदकर अंदर घुसा हमलावर; सीन रिक्रिएट कर पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed