अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। नई रिलीज फिल्मों के बीच ‘सैयारा’ सीना तानकर खड़ी है। अब जानते हैं रविवार को कैसा रहा ‘सैयारा’ का कलेक्शन।
24वें दिन ऐसी रही कमाई
मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर 24 दिन पूरे कर चुकी है। अब फिल्म की 24वें दिन की कमाई सामने आ गई है। अपने चौथे रविवार को ‘सैयारा’ ने खबर लिखे जाने तक 3.38 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 317.73 करोड़ रुपए हो गया है।
3 of 5
फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
ये रहा पहले हफ्ते से लेकर तीसरे हफ्ते तक का कलेक्शन
‘सैयारा’ अपने चौथे हफ्ते में भी अच्छी शुरुआत के साथ आगे बढ़ रही है। ‘सैयारा’ ने पहले चार दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद पहले हफ्ते में 172.75 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे हफ्ते में 107.75 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 28.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस तरह से 24 दिनों में ‘सैयारा’ ने कुल 317.73 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।
4 of 5
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' ,'धड़क 2' और 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हालिया रिलीज फिल्मों पर भी भारी ‘सैयारा’
‘सैयारा’ नई रिलीज फिल्मों के सामने भी मजबूती से खड़ी है। हालिया रिलीज बड़ी फिल्मों में जहां ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने रविवार को 3.01 करोड़ रुपए का कारोबार किया। वहीं ‘धड़क 2’ इस रविवार को सिर्फ 1.72 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है। ऐसे में ‘सैयारा’ इन दोनों ही फिल्मों पर भारी पड़ी है और उसने 3.38 करोड़ रुपए कलेक्ट किए हैं।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में सिर्फ ‘छावा’ से पीछे है ‘सैयारा’
‘सैयारा’ देश के अलावा वर्ल्डवाइड भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘सैयारा’ ने 523.33 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। ‘सैयारा’ 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘छावा’ के बाद दूसरे हिंदी फिल्म है। ‘छावा’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 797.34 करोड़ रुपए है।