फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saiyaara BO Collection Day 10: विक्की की 'छावा' पर अब 'सैयारा' की नजर, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार पहुंची फिल्म

Sun, 27 Jul 2025 07:56 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 27 Jul 2025 07:56 PM IST
सार

Saiyaara Box Office Collection Report: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने दसवें दिन भी कमाल के बॉक्स ऑफिस नंबर्स गेन किए हैं। फिल्म ने अब तक कुल कितना कलेक्शन कर लिया, चलिए आपको बताते हैं। 

विज्ञापन
saiyaara movie box office collection crosses 240 cr second highest grosser of 2025
सैयारा - फोटो : एक्स
बॉलीवुड की नई रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई ये फिल्म अपनी ओपनिंग से ही चर्चा में रही है और अब दसवें दिन भी फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिला। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आए हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह डेब्यू जोड़ी दर्शकों के दिलों में छा गई है। करीब 50 से 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने इतनी शानदार कमाई कर ली है कि बड़े-बड़े सितारों की फिल्में भी पीछे छूट गई हैं।
saiyaara movie box office collection crosses 240 cr second highest grosser of 2025
सैयारा - फोटो : यूट्यूब
वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार पहुंची 'सैयारा'
‘सैयारा’ ने रिलीज के पहले ही दिन 21.5 करोड़ रुपये की कमाई करके इंडस्ट्री को चौंका दिया था। उसके बाद फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती गई। चार दिन में ही इसने 100 करोड़ की सीमा पार कर ली थी और पहले हफ्ते के अंत तक कुल 172.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था। दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी दमदार रही और शनिवार यानी नौवें दिन फिल्म ने 26.5 करोड़ की कमाई कर ली। अब फिल्म का संडे कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: Honey Singh: 10 साल छोटी एक्ट्रेस संग उड़े हनी सिंह के डेटिंग रूमर्स, रैपर के कमेंट से मिली हवा

 
saiyaara movie box office collection crosses 240 cr second highest grosser of 2025
सैयारा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को फिल्म ने कितने कमाए?
फिल्म के संडे कलेक्शन के अब तक के आंकड़े पर नजर डालें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 23.47 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने अब तक भारत में कुल 240.72 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो वहां भी फिल्म 300 करोड़ के पार पहुंच गई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 326.7 करोड़ कमा लिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
saiyaara movie box office collection crosses 240 cr second highest grosser of 2025
सैयारा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
साल की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म
इसी के साथ ही इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में यह दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इससे ऊपर केवल विक्की कौशल की ‘छावा’ है, जिसने वर्ल्डवाइड 797.34 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

 
विज्ञापन
saiyaara movie box office collection crosses 240 cr second highest grosser of 2025
'सैयारा' - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े सितारों की फिल्में पीछे
जहां आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे दिग्गज सितारों की हालिया रिलीज फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी हैं, वहीं एक डेब्यू स्टारकास्ट वाली फिल्म ‘सैयारा’ हर दिन नया इतिहास लिख रही है। ‘सितारे जमीन पर’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘रेड 2’ जैसी फिल्में भी इसके आगे कमजोर साबित हुई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed