फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: अगली ईद पर भाईजान करेंगे धमाका, फिल्म के नाम का एलान कर कहा ईद मुबारक

Thu, 11 Apr 2024 11:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 11 Apr 2024 11:17 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan announced his new film Sikandar for next Eid shares post says Wish u all Eid Mubarak
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

ईद पर सलमान खान अपने प्रशंसकों को अपनी फिल्मों का तोहफा देते आए हैं। मगर इस बार ईद पर उनकी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लेकिन, तोहफा तो उन्होंने दे दिया है और वह तोहफा है उनकी अगली फिल्म के नाम का एलान। सलमान खान अगली ईद पर अपनी फिल्म 'सिकंदर' लेकर आएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी है। साथ ही प्रशंसकों से कहा है कि इस बार वे ईद पर 'बड़े मियां छोटे मिंया' और 'मैदान' जरूर देखें।

Salman Khan announced his new film Sikandar for next Eid shares post says Wish u all Eid Mubarak
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम

मालूम हो कि कुछ वक्त पहले ही सलमान खान की फिल्म का एलान किया गया था, जिसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, निर्देशक ए आर मुरुगदास के कंधों पर इसके निर्देशन की जिम्मेदारी है। रमजान के पहले दिन इसकी घोषणा की गई थी। हालांकि, फिल्म का नाम सामने नहीं आया था और आज ईद के मौके पर फिल्म के नाम का भी एलान कर दिया गया है। 

Salman Khan announced his new film Sikandar for next Eid shares post says Wish u all Eid Mubarak
एआर मुरुगदास - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने फिल्म के पोस्टर के साथ नाम का एलान किया है। इसके साथ सलमान खान ने लिखा है, 'इस ईद 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' को देखो और अगली ईद सिकंदर से आकर मिलो। आप सभी को ईद मुबारक'!
Javed Akhtar Maidaan Review: जावेद अख्तर ने फिल्म मैदान को लेकर कही यह बड़ी बात, हर भारतीय को महसूस....

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan announced his new film Sikandar for next Eid shares post says Wish u all Eid Mubarak
सलमान खान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

सलमान खान के इस पोस्ट के सामने आने के बाद उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। लोगों को मानों ईदी मिल गई है और वे अभिनेता का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, 'देखना अगली ईद पर सिकंदर से पूरा सिनेमा डरेगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आखिरकार ईदी हमें दे ही दी। अब इंतजार है तो 'सिकंदर' का'। एक यूजर ने लिखा, 'धूम मचने वाली है'।
BMCM: ओपनिंग डे पर दिखा 'बड़े मियां छोटे मियां का क्रेज', सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़, पोस्टर्स की हुई पूजा

विज्ञापन
Salman Khan announced his new film Sikandar for next Eid shares post says Wish u all Eid Mubarak
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की यह पैन इंडिया फिल्म भारी-भरकम बजट के साथ बनने वाली है। इसमें धमाकेदार एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। निर्देशक ए आर मुरुगदास ने एक बातचीत में खुलासा किया कि इसमें एक्शन और इमोशंस के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी होगा। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने और सलमान ने करीब पांच साल बातचीत की। 
Khushi Kapoor-Vedang Raina: दुबई में किसका हाथ पकड़े दिखीं खुशी कपूर, प्रशंसकों ने लिया इस अभिनेता का नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed