फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: भाई जान के दीवानों के लिए खुशखबरी, सलमान खान की पहली पेंटिंग 'यूनिटी1' बिकने को है तैयार

Tue, 11 Jun 2024 04:47 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 11 Jun 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan first painting Unity 1 is ready to sale in coming 7 day click here know where and how can you buy
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के कई स्टार्स अभिनय के अलावा कई और चीजों में भी महारत रखते हैं। कुछ एक्टर होने के साथ-साथ अच्छे गायक होते हैं तो कुछ अच्छे डांसर। ऐसे ही फिल्म इंडस्ट्री में भाई जान के नाम से मशहूर सलमान खान अभिनय के अलावा पेंटिंग भी करते हैं। अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से वे अपने इस शौक के बारे में अपने फैंस को बताते भी रहते हैं। वहीं अब भाई जान के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर आई है। सलमान खान के द्वारा बनाई गई पेंटिंग बिकने को तैयार है। चलिए आपको बताते हैं आप भी कहां से इस पेंटिंग को खरीद सकते हैं। 



Salman Khan first painting Unity 1 is ready to sale in coming 7 day click here know where and how can you buy
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान जब भी कोई काम करते हैं वे पूरी सिद्दत से उसमें डूब जाते हैं। फिल्मों के अलावा वे बचे हुए समय में पेंटिंग करते हैं। सलमान खान की पेंटिंग्स भी उनके अभिनय सरीखी ही सुंदर होती हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से बताया है कि उनकी पहली पेंटिंग जिसका नाम 'यूनिटी 1' है वह बिकने को तैयार है। खुद अभिनेता ने इस बात की जानकारी को अपने फैंस के संग साझा किया है। 
Salman Khan first painting Unity 1 is ready to sale in coming 7 day click here know where and how can you buy
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान ने एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि, 'मेरी पहली पेंटिंग जिसका नाम 'यूनिटी 1' है उसे अगले सात दिनों तक आप खरीद सकते हैं। यह पेंटिंग अर्टिफाई ग्लोबल पर मौजूद है। आप इसे वहां से खरीद सकते हैं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan first painting Unity 1 is ready to sale in coming 7 day click here know where and how can you buy
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके फैंस इस सेल के बारे में अधिक से अधिक जानकारी लेने को बेताब नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'मैं भाई जान के पेंटिंग का बहुत बड़ा फैन हूं और मैं उनके पेंटिंग्स के सेल का हिस्सा जरूर बनूंगा'। 
विज्ञापन
Salman Khan first painting Unity 1 is ready to sale in coming 7 day click here know where and how can you buy
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करे तो भाई जान आने वाले दिनों में फिल्म 'सिकंदर' में नजर आने वाले हैं। दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सूत्रों की मानें तो सलमान खान इस फिल्म में एक अवतार में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए वे बहुत मेहनत भी कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed