किसी भी फिल्म की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी फिल्म के निर्देशक के पास होती है। निर्देशक फिल्म के हर पहलुओं पर ध्यान देता है, फिल्म को बनाने से पहले फिल्म का हर एक सीन निर्देशक के दिमाग में उभरना जरूरी होता है। फिल्म को एक निर्देशक के दिमाग की उपज कहें, तो शायद अतिशयोक्ति नहीं होगी। भारतीय सिनेमा में कई बेहतरीन निर्देशक हुए हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई हैं और अपनी फिल्मों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। आज हम निर्देशकों को समर्पित इस लेख में उन फिल्म निर्देशकों की बात करेंगे, जिन्होंने बेहतरीन फिल्में तो बनाई हीं, लेकिन जब ओटीटी पर आए, तो वहां भी शानदारवेब सीरीज बनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
Film Director's Web Series: बड़े पर्दे के बाद OTT पर भी छाए ये फिल्म निर्देशक, बनाईं एक से बढ़कर एक वेब सीरीज
आज हम निर्देशकों को समर्पित इस लेख में उन फिल्म निर्देशकों की बात करेंगे, जिन्होंने बेहतरीन फिल्में तो बनाई हीं, लेकिन जब ओटीटी पर आए, तो वहां भी शानदारवेब सीरीज बनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली ('हीरामंडी'- 2024)
इस कड़ी में सबसे ताजा नाम है, मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का। संजय ने 'रामलीला', 'पद्मावत', 'हम दिल दे चुके सनम' आदि कई सफल फिल्में बनाई हैं। हाल में ही उनकी डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी' रिलीज हुई है। यह सीरीज दर्शकों को काफी पसंद भी आई है। इससे जुड़े क्लिप्स लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आजादी से पहले के बैकड्रॉप पर आधारित इस शो में तवायफों को अंग्रेजों से लोहा लेते हुए दिखाया गया है। इस पूरे सीरीज में संजय की रचनात्मक कौशल का पता चलता है। उन्होंने हर एक फ्रेम को बड़ी खूबसूरती से तराशा है। इस शो में कई सितारे एक साथ नजर आए हैं। 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' में मनीषा कोईराला, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सेहगल, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन आदि कलाकार नजर आए हैं। यह सीरीज 1 मई 2024 को लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
RT75: 'आरटी 75' में श्रीलीला के साथ रोमांस करेंगे रवि तेजा, पूजा समारोह के बाद शुरू हुई फिल्म की शूटिंग
राज एंड डीके ( 'फर्जी'- 2023)
निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरु और कृष्णा डीके को राज एंड डीके के नाम से जाना जाता है। यह एक भारतीय फिल्म निर्माता की जोड़ी है, जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। दोनों की जोड़ी ने 'गो गोवा गॉन', 'हैप्पी एंडिंग' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद दोनों ने कुछ सफल वेब सीरीज भी बनाए हैं। इनमें 'द फैमिली मैन' और 'फर्जी' प्रमुख हैं। बतौर निर्देशक दोनों की नवीनतम वेब सीरीज 'फर्जी' है, जो पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। इसमें हिंदी फिल्मों के अभिनेता शाहिद कपूर और तमिल फिल्मों के जाने माने अभिनेता विजय सेतुपति प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। यह सीरीज फर्जी नोटों के व्यापार पर आधारित है। राज एंड डीके ने 'द फैमिली मैन' नामक लोकप्रिय वेब सरीज भी बनाया है, जिसके दो सीजन अब तक आ चुके हैं।
शूटिंग से चार दिन पहले आमिर की इस एक्ट्रेस को कर दिया गया था रिप्लेस
हंसल मेहता ( 'स्कैम 1992'- 2020)
हंसल मेहता हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन शो 'खाना खजाना' से की थी। इसके बाद उन्होंनें 'दिल पे मत ले यार', 'शाहिद' आदि फिल्में बनाईं। शाहिद के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। फिल्मों में सफलता के बाद, जब उन्होंने वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा, तो वहां भी उन्होंने काफी धमाल मचाया। साल 2020 में उनके द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'स्कैम 1992' रिलीज हुई, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड भी मिला। यह सीरीज लोगों को काफी पसंद आई थी। इसके बाद उन्होंने 'स्कैम 2003' भी बनाई और अब इसके अगले भाग 'स्कैम 2010' की तैयारियों में व्यस्त हैं।
ब्लैक फ्रंट ओपन कट ड्रेस में कियारा आडवाणी का बोल्ड अंदाज
विक्रमादित्य मोटवानी और अनुराग कश्यप ( ;सेक्रेड गेम्स; - 2019)
'सेक्रेड गेम्स' साल 2019 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। विक्रम चंदा के इस नाम के ही उपन्यास पर इस सीरीज को बनाया गया था। यह भारत में नेटफ्लिक्स की पहली ओरिजिनल सीरीज है। यह एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज के पहले सीजन का निर्देशन मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने किया था। दोनों ने इससे पहले कई शानदार फिल्में भी बनाईं थीं। अनुराग कश्यप 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'गुलाल', 'देव डी', 'मनमर्जियां' आदि फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, विक्रमादित्य मोटवानी ने 'लुटेरा', 'उडान' , 'भावेश जोशी सुपरहीरो' आदि फिल्मों का निर्देशन किया है।
Mirzapur 3: इस बार शेर और सवा शेरों के बीच है मुकाबला, मिर्जापुर 3 में क्या इन पांच सवालों के मिलेंगे जवाब