फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jatt & Juliet 3 Trailer: सैट है जूलियट का जट! दिलजीत की फिल्म का ट्रेलर जारी, प्यार, कॉमेडी, ड्रामा सबकुछ जबर

Tue, 11 Jun 2024 03:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Jun 2024 03:58 PM IST
विज्ञापन
Jatt & Juliet 3: Diljit Dosanjh and Neeru Bajwa film Trailer released with romance and laughter
'जट्ट एंड जूलियट' - फोटो : वीडियो ग्रैब

अभिनेता दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की चर्चित फिल्म ''जट्ट एंड जूलियट' की तीसरी कड़ी इस महीने रिलीज होने को तैयार है। इससे पहले आज फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर काफी मजेदार है। इसमें प्यार है, कॉमेडी है और साथ ही जबर ड्रामा है। कपल के बीच होने वाली तीखी नोंकझोंक है, जो किसी निष्कर्ष तक नहीं जाती है। पंजाबियों वाली रौनक और तड़क-भड़क भी है।

Jatt & Juliet 3: Diljit Dosanjh and Neeru Bajwa film Trailer released with romance and laughter
'जट्ट एंड जूलियट' - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिल्म का ट्रेलर आज मुंबई में एक भव्य इवेंज में जारी किया गया, जो दर्शकों को बांधे रखता है। यह फिल्म 27 जून 2024 को रिलीज होगी। बता दें कि इस सीरीज की पहली फिल्म 2012 में आई थी। दूसरी फिल्म 2013 में रिलीज हुई। अब करीब एक दशक बाद तीसरी किस्त आ रही है। दर्शक उत्साहित हैं और ट्रेलर ने आज दिन बना दिया है।

Jatt & Juliet 3: Diljit Dosanjh and Neeru Bajwa film Trailer released with romance and laughter
'जट्ट एंड जूलियट' - फोटो : वीडियो ग्रैब

ट्रेलर में दिलजीत और नीरू के बीच का रोमांस और तकरार पिछले दो सीजन का यादें ताजा करता है। कहा जा सकता है कि एक दशक के लंबे इंतजार के बाद फिल्म आ रही है, लेकिन बिल्कुल नए अंदाज में आ रही है। 
Film Director's Web Series: बड़े पर्दे के बाद OTT पर भी छाए ये फिल्म निर्देशक, बनाईं एक से बढ़कर एक वेब सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Jatt & Juliet 3: Diljit Dosanjh and Neeru Bajwa film Trailer released with romance and laughter
'जट्ट एंड जूलियट' - फोटो : वीडियो ग्रैब

इस फिल्म को जगदीप सिद्धू ने लिखा है और उन्होंने ही इसका निर्देशन किया है। इस फिल्म के विजुअल्स भी काफी कमाल हैं। इसके जादू में जानी का संगीत रोमांच की एक और परत जोड़ता दिखेगा। इसमें राणा रणबीर और बीएन शर्मा भी शैंपी और उनके पिता के रूप में लौटे हैं और कॉमेडी का तड़का लगाते हैं।
Kangana Ranaut: वर्क क्लचर और वीकेंड की छुट्टियों पर कंगना का बड़ा बयान, पोस्ट देख आप भी हो जाएंगे बेचैन  

विज्ञापन
Jatt & Juliet 3: Diljit Dosanjh and Neeru Bajwa film Trailer released with romance and laughter
'जट्ट एंड जूलियट' - फोटो : वीडियो ग्रैब

'जट एंड जूलियट 3' को व्हाइट हिल स्टूडियो और स्पीड रिकॉर्ड्स ने प्रोड्यूसर किया है। यह फिल्म 70 से अधिक देशो में 500 से ज्यादा थिएटर्स में रिलीज होगी। बता दें कि इससे पहले दिलजीत दोसांझ फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर खूब चर्चित रहे। इस फिल्म में उनकी जोड़ी परिणीति के साथ जमी।
Amitabh Bachchan: परेशान होकर अपना फोन फेक देना चाहते थे अमिताभ बच्चन! बोले - 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर....

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed