फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सूरज पंचोली ने सलमान खान के घर के बारे में खोले कई राज, कहा- कभी इस्तेमाल नहीं होता ताला

Tue, 03 Jun 2025 10:50 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 03 Jun 2025 10:50 AM IST
सार

Sooraj Pancholi on Salman Khan House: अभिनेता सूरज पंचोली ने सलमान खान के घर के बारे में कई राज खोले हैं। उन्होंने सलमान खान के व्यवहार के बारे में भी बताया है।

विज्ञापन
Salman Khan home open for all no lock used says Sooraj Pancholi
सलमान खान, सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अभिनेता सूरज पंचोली अपनी फिल्म 'केसरी वीर' को लेकर चर्चा में रहे हैं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कमाल नहीं कर पाई है। एक बार फिर सूरज पंचोली सलमान खान के घर के बारे में बात करने को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सलमान खान के आवास में एक महिला घुस गई थी। इसके बाद सूरज पंचोली ने सलमान खान के घर को लेकर कई राज खोले हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Salman Khan home open for all no lock used says Sooraj Pancholi
सलमान खान-सूरज पंचोली - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

हमेशा खुला रहता है सलमान खान का घर
हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में सूरज पंचोली ने बताया कि सलमान खान के घर का माहौल कैसा है। उन्होंने कहा 'पहले उनका घर हमेशा खुला रहता था। दरवाजे पर ताला लगा रहता था लेकिन उसका कभी इस्तेमाल नहीं होता था। अगर आप उनका खाना खाना चाहें या उनका फ्रिज खोलकर कुछ लेना चाहें, तो कोई आपको नहीं रोकता। यहां तक कि अगर आप उनका प्रोटीन शेक या विटामिन लेना चाहें, तो भी कोई मना नहीं करता है।'

Salman Khan home open for all no lock used says Sooraj Pancholi
सलमान खान - फोटो : एक्स-@BeingSalmanKhan

मेहमानों को परेशान नहीं करते सलमान
सूरज पंचोली ने सलमान खान के मेहमानों के बारे में बात करते हुए कहा 'कई बार ऐसा हुआ कि वह सुबह उठते, किसी को वहां देखते और बस इतना कहते, ओह, तुम यहां हो, तुमने खाना खाया और फिर चुपचाप बिना किसी को परेशान किए अपने काम में लग जाते। उनका घर वाकई काफी छोटा है।'

यह खबर भी पढ़ें: World No Tobacco Day: शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक, बॉलीवुड के इन बड़े अभिनेताओं ने छोड़ दी स्मोकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan home open for all no lock used says Sooraj Pancholi
सूरज पंचोली - फोटो : इंस्टाग्राम @soorajpancholi

सभी के लिए होता है सलमान का खाना
सूरज पंचोली ने सलमान खान की उदारता के बारे में कहा 'कई लोगों ने यह कहा है और यह सच है कि जब उनका (सलमान खान) लंच या डिनर अरेंज किया जाता है, तो यह केवल उनके लिए नहीं बल्कि पूरी यूनिट के लिए होता है। यह सब उनके घर से आता है और बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका खाना सभी के लिए है, आप बस अंदर आ सकते हैं, प्लेट उठा सकते हैं और खा सकते हैं, किसी को भी मना नहीं किया जाता है।'

विज्ञापन
Salman Khan home open for all no lock used says Sooraj Pancholi
सलमान खान - फोटो : ANI

बढ़ाई गई सलमान खान के घर की सुरक्षा
आपको बता दें सूरज पंचोली ने सलमान खान के घर के बारे में ऐसे मौके पर ये खुलासे किए हैं, जब हाल ही में सलमान खान के घर के परिसर में एक महिला घुस गई थी। इस महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। महिला का कहना था कि वह सलमान खान को जानती है और उनसे मिलने के लिए आई थी।
इससे पहले अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाई गईं थीं। इसके बाद सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कई बार धमकियां मिली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed