{"_id":"6820c54a1f4ea23d1706e7aa","slug":"salman-khan-movie-kick-2-shelved-film-makers-are-not-intrested-in-his-films-2025-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan Movie Shelved: सलमान खान की ये नई फिल्म डिब्बा बंद, साजिद नाडियाडवाला की ‘किक 2’ भी हाशिये पर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salman Khan Movie Shelved: सलमान खान की ये नई फिल्म डिब्बा बंद, साजिद नाडियाडवाला की ‘किक 2’ भी हाशिये पर
Sun, 11 May 2025 09:12 PM IST
सिराजुद्दीन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 11 May 2025 09:12 PM IST
सार
Salman Khan and India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के तनाव पर सलमान खान की राय का असर उनकी फिल्मों पर पड़ा है। उनकी फिल्मों को निर्माता नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में उनकी कई फिल्में अधर में लटकती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य तनाव में युद्ध विराम के एलान के बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर जो कुछ लिखा, और, उसके खिलाफ उनको जिस तरह का विरोध झेलना पड़ा, उसने हिंदी फिल्म जगत को चौंका दिया है। नतीजा ये हुआ है कि सलमान की भारत-चीन सैन्य तनाव पर प्रस्तावित फिल्म के लिए कोई भी फिल्म निर्माता तैयार नहीं हो रहा है। इससे पहले निर्देशक कबीर खान सलमान खान की तमाम ख्वाहिशों के बावजूद ‘बजरंगी भाईजान’ की सीक्वल शुरू करने से मना कर चुके हैं।
रजनीकांत, सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
सलमान खान का हिंदी फिल्म दर्शकों में कभी जबर्दस्त क्रेज रहा है और उनकी औसत फिल्मों को भी ईद पर मिलने वाली बड़ी सफलता इसका गवाह रही हैं, लेकिन अब मौसम बदल रहा है। निर्माताओं ने भी अपनी कुर्सी की पेटियां कस ली हैं और वह अब ऐसी किसी फिल्म के साथ आगे नहीं बढ़ने की सोच रहे हैं, जिसमें सलमान खान का सोलो लीड रोल हो। हाल ही में गलवान घाटी की घटना पर एक फिल्म शुरू होने की बातें इंटरनेट पर खूब हुई। लेकिन, इस फिल्म के सामने भी संकट गहरा रहा है।
Neil Nitin Mukesh: बॉलीवुड की नई संस्कृति पर नील नितिन मुकेश ने रखी राय, कहा- 'हर कोई निराश है, यह दिख रहा है'
Neil Nitin Mukesh: बॉलीवुड की नई संस्कृति पर नील नितिन मुकेश ने रखी राय, कहा- 'हर कोई निराश है, यह दिख रहा है'
ध्वनि भानुशाली, सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
निर्देशक अपूर्व लखिया के निर्देशन में प्रस्तावित गलवान घाटी वाली फिल्म का मामला अब ठंडा पड़ता नजर आ रहा है। इस फिल्म के चलते सलमान खान का फौजी की ड्रेस में एआई से बना एक पोस्टर भी खूब वायरल हुआ लेकिन ये फिल्म अब तक शुरू नहीं हो सकी है। सलमान के करीबी सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म के लिए अब तक कोई प्रोड्यूसर ही तैयार नहीं हुआ है। वहीं, सलमान खान की राजश्री फिल्म्स के साथ लंबे अरसे से प्रस्तावित अगली फिल्म पर भी निर्देशक सूरज बड़जात्या ने फैसला फिलहाल टाल दिया है।
Ranveer Allahbadia: पाकिस्तान को लेकर रणवीर अल्लाहबादिया ने की पोस्ट, भड़के यूजर्स, बोले- कभी नहीं सुधरेगा
Ranveer Allahbadia: पाकिस्तान को लेकर रणवीर अल्लाहबादिया ने की पोस्ट, भड़के यूजर्स, बोले- कभी नहीं सुधरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
सलमान खान की संजय दत्त के साथ बन रही एक फिल्म के भी हाशिये पर चले जाने की खबरें हैं और ले देकर अब इस समय सलमान खान के पास सिर्फ एक ही पूर्व घोषित फिल्म है, ‘टाइगर वर्सेस पठान’, जिस पर इसके आदित्य चोपड़ा ने कैंसिल का निशान तो नहीं लगाया है, पर ये कब शुरू होगी, इसकी तारीख भी नहीं बताई है। सलमान खान की पिछली दोनों फिल्में ‘टाइगर 3’ और ‘सिकंदर’ काफी बड़े बजट की फिल्में रही हैं और दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर सफल नहीं रहीं।
विज्ञापन
साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
बताते हैं कि यही वजह है कि निर्माता साजिद नाडियाडवाला सलमान के साथ प्रस्तावित अपनी अगली फिल्म ‘किक 2’ पर अब बात भी नहीं करते, वहीं यशराज फिल्म्स से जुड़े लोग ये भी शंका जाहिर करने लगे हैं कि शायद अब ‘टाइगर वर्सेज पठान’ बने ही नहीं। सलमान खान को लेकर कुछ निर्देशकों ने लीड कैरेक्टर रोल जैसी फिल्में भी तैयार की हैं लेकिन वह हीरोइन के साथ गानों का मोह छोड़ ‘इक्वलाइजर’ या ‘टेकेन’ सीरीज जैसी कोई फिल्म करेंगे भी कि नहीं, इसे लेकर निर्देशकों में अभी उहापोह जारी है।