सलमान खान और शाहरुख खान बॉलीवुड के वे सितारे हैं, जिन्होंने बीते 30 साल में बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई बड़ी हिट फिल्मे दी। इन दोनों सुपरस्टार्स की दोस्ती भी जगजाहिर है। लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान ने शाहरुख को बताया था इस सीन को कैसे अभिनय किया जाना चाहिए। यह वाक्या संजय लीला भंसाली की देवदास के सेट पर हुआ था।
Salman Khan: जब सलमान खान ने शाहरुख खान को सिखाया अभिनय, फिल्म देवदास में ऐश्वर्या राय के साथ किया था ये सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की लव स्टोरी के किस्से जगजाहिर है। दोनों के प्यार की शुरुआत 'हम दिल दे चुके सनम' से शुरू हुआ था। हालांकि, कुछ समय बाद इनके रिश्ते में दरार आ गई। जब संजय लीला भंसाली फिल्म देवदास बना रहे थे उस समय सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता अपने आखिरी पड़ाव पर था। फिल्म में ऐश्वर्या और शाहरुख मुख्य भूमिका में थे। शूटिंग के दौरान सलमान का सेट पर आना-जाना लगा रहता था।
लेखक अनुपमा चोपड़ा ने शाहरुख खान पर लिखी अपनी एक किताब में एक किस्सा साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे सलमान ने शाहरुख को ऐश्वर्या के साथ एक सीन में अभिनय करना सिखाया था। सीन में शाहरुख को ऐश्वर्या के पैर से कांटा निकालना था। उस समय सलमान खान सेट पर मौजूद थे। उन्होंने इस सीन को करने की इच्छा जाहिर की और शाहरुख को बताया कि यह सीन कैसे किया जाना चाहिए, जब सलमान ऐश्वर्या के साथ यह सीन कर रहे थे तभी संजय ने उनकी ओर कैमरा घुमा दिया और यह आखिरी मौका था जब सलमान और ऐश्वर्या ने कोई सीन किया था।
Shah Rukh Khan: मां के निधन के बाद टीवी एक्टर से सुपरस्टार बनना चाहते थे शाहरुख, विवेक वासवानी ने किया खुलासा
हालांकि, बाद में सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता खत्म हो गया और ऐश्वर्या का नाम इसके बाद विवेक ओबेरॉय से जुड़ा। कुछ समय बाद ऐश्वर्या और विवेक के रास्ते भी अलग हो गए। फिर ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ साल 2007 में शादी कर ली। वहीं, सलमान खान का नाम इंडस्ट्री के कई अभिनेत्रियों से जुड़ा। कई बार शादी की अफवाहें भी सामने आईं थी।
Crew: फिल्म 'क्रू' का इंडस्ट्री के सितारे भी कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार, प्रियंका से लेकर वरुण ने टीजर पर दी ये प्रतिक्रिया
हालांकि, सलमान अपने करियर में काफी अच्छा कर रहे हैं। बीते साल ही सलमान ने फिल्म 'टाइगर 3' से बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे। सलमान की आगामी फिल्मों की बात करें तो वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने किसी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल, सलमान फिल्मों के कहानी पढ़ने में व्यस्त हैं।
Aamir Khan: पति के रूप में किरण को आमिर से थीं ये शिकायतें, तलाक के बाद पूर्व पत्नी ने गिनाई थीं उनकी कमियां