अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फैंस फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ रही है। फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है, जिसकी तस्वीरें सेट से लगातार सामने आ रही है। वहीं, इस कड़ी में फैंस के लिए एक और दिलचस्प खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में भी फैंस को सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री देखने को मिलेगी।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2 द रूल' में कैमियो करती नजर आएंगी सामंथा रुथ प्रभु! अल्लू अर्जुन की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले खबर आई थी कि सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म में डांस नंबर करने से इनकार कर दिया है और उनके यह ऑफर ठुकराने के बाद जान्हवी कपूर को यह मौका दिया गया है। हालांकि, इन खबरों पर मुहर नहीं लगी थी। वहीं, अब खबर है कि सामंथा भी सीक्वल का हिस्सा होंगी, लेकिन इस बार वे डांस नंबर नहीं करेंगी, बल्कि फिल्म में उनका कैमियो रोल होगा।
The Sabarmati Report Wrap Up: 'द साबरमती रिपोर्ट' की शूटिंग पूरी, राशि खन्ना ने झलकियां साझा कर बढ़ाया उत्साह
फिल्म के निर्देशक सुकुमार चाहते हैं कि सामंथा एक कैमियो भूमिका निभाए। वहीं इस खबर के बाद से लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह या तो अंत में एक छोटा सा गीत होगा या पहले भाग में जो उनकी भूमिका थी, वही दूसरे भाग में भी रहेगी। अटकलें तो यह भी है कि निर्माता पहले भाग में सामंथा के किरदार को दूसरे भाग में जारी रखना चाहते हैं और फिल्म के तीसरे भाग में उनकी भूमिका को बढ़ा दिया जाएगा।
Housefull 5: क्रूज पर शूट होगी 'हाउसफुल 5'? अक्षय कुमार की 350 करोड़ी फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
इससे पहले अल्लू अर्जुन खुद 'पुष्पा' के पार्ट 3 के बारे में संकेत दे चुके हैं। उन्होंने 74वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। वहां उन्होंने बताया था कि वे 'पुष्पा' की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं और अपडेट देते हुए कहा था कि इस फिल्म का पार्ट 3 आ सकता है। वहीं अब सामंथा के कैमियो रोल को लेकर भी ये अटकलें हैं कि उनकी भूमिका तीसरे फिल्म में भी जारी रहेगी।
Rambo: एक बार फिर आगे खिसकी टाइगर श्रॉफ अभिनीत रैम्बो, बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज पर टिका भविष्य
वहीं, बात करें फिल्म की तो 'पुष्पा 2: द रूल' की कहानी निर्देशक सुकुमार और श्रीकांत विसा द्वारा लिखी गई है। फिल्म के कलाकारों में अल्लू अर्जुन, फहद फाजिल और रश्मिका मंदाना शामिल हैं। फिल्म में संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री प्रसाद ने दिया है। यह फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की अगली कड़ी है और दूसरी किस्त में पुष्पराज और भंवर सिंह शेखावत के बीच टकराव देखने को मिलेगा। फिल्म इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Maidaan: 'मैदान' की रिलीज डेट का एलान, अक्षय-टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' से टकराएगी अजय देवगन की फिल्म