फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha: सामंथा ने की अच्छे भोजन पर बात, यूजर बोला- ऐसे ब्रांड के विज्ञापन किए, जो स्वास्थ्य के लिए सही नहीं

Mon, 01 Jul 2024 03:13 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 03:13 PM IST
सार

सामंथा ने अपने पॉडकास्ट में अच्छे खान-पान को लेकर जो कुछ कहा, उस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सामंथा अब तो खाने की बढ़िया आदतों को लेकर बात कर रही हैं।

विज्ञापन
Samantha talked about good food user said she advertised such brands which are not good for health
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl

अभिनेत्री सामंथा को साल 2022 में पता चला था कि वो मायोसिटिस से पीड़ित हैं। इस बीमारी में मांसपेशियों में सूजन आने लगती है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए सामंथा ने कामकाज से छह महीने का ब्रेक ले लिया था। पिछले साल उन्होंने कुशी फिल्म से परदे पर वापसी की थी। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने भी अभिनय किया था।  रूथ प्रभु पिछले काफी समय से स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर मुखर नजर आ रही हैं। वो अक्सर अपने वर्कआउट की वीडियो साझा करती रहती हैं, जिससे कई लोग प्रेरित होते हैं। अब सामंथा ने अपने पॉडकास्ट टेक20 में स्वस्थ भोजन खाने के महत्व पर चर्चा की है, जिस पर एक यूजर की टिप्पणी ने उन्हें जवाब देने के लिए मजबूर कर दिया।

Samantha talked about good food user said she advertised such brands which are not good for health
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl

सामंथा ने अपने पॉडकास्ट में अच्छे खान-पान को लेकर जो कुछ कहा, उस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सामंथा अब तो खाने की बढ़िया आदतों को लेकर बात कर रही हैं, लेकिन वो विज्ञापनों में ऐसे  खाद्य और पेय ब्रांडों का समर्थन कर चुकी हैं, जो स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।

Samantha talked about good food user said she advertised such brands which are not good for health
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl

ऐसा लगता है कि यूजर की इस टिप्पणी का सामंथा पर काफी असर हुआ और शायद तभी उन्होंने इस पर अपनी ओर से भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि मैं अतीत में गलतियां कर चुकी हूं, जब मुझे बेहतर जानकारी नहीं थी, मगर मैंने कई विज्ञापनों में काम करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो जो बात कहती हैं, उसे अपने पर लागू करने में यकीन रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha talked about good food user said she advertised such brands which are not good for health
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl

सामंथा ने कहा कि उन्होंने जो भी सीखा है, उसे लेकर उन सभी बातों को अनदेखा करना मुश्किल है, जिन बातों के बारे में उन्हें पहले जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान स्वस्थ जीवन जीने पर केंद्रित हैं। इसमें चाहे खाने का चुनाव हो या फिर ब्रांड का।

विज्ञापन
Samantha talked about good food user said she advertised such brands which are not good for health
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl

सामंथा को साल 2022 में पता चला था कि वो मायोसिटिस से पीड़ित हैं। इस बीमारी में मांसपेशियों में सूजन आने लगती है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए सामंथा ने कामकाज से छह महीने का ब्रेक ले लिया था। पिछले साल उन्होंने कुशी फिल्म से परदे पर वापसी की थी। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने भी अभिनय किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed