Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sana Makbul Khan is all set for bigg boss ott 3 click here to unknown facts about her life and career
{"_id":"667540fd8271467c0606df65","slug":"sana-makbul-khan-is-all-set-for-bigg-boss-ott-3-click-here-to-unknown-facts-about-her-life-and-career-2024-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sana Makbul Khan: बिग बॉस के घर में जलवा बिखेरने को तैयार हैं सना, इस हादसे की वजह से बदल गई थी जिंदगी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sana Makbul Khan: बिग बॉस के घर में जलवा बिखेरने को तैयार हैं सना, इस हादसे की वजह से बदल गई थी जिंदगी
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सना मकबूल खान इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वे इस बार 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आने वाली हैं। सना मकबूल के फैंस उन्हें घर में देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। तो चलिए आपको आज सना के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं जो शायद कम ही लोगों को पता होगी --
2 of 5
सना मकबूल खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सना मकबूल खान टीवी की दुनिया का चमकता हुआ नाम है। वे टीवी के अलावा तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2009 में रियलिटी शो 'टीन डीवा' में भाग लिया था। इस शो के बाद लोग उन्हें पहचानने लगे थे। इसके अलावा वे फेमिना मिस इंडिया में भी भाग ले चुकी हैं।
3 of 5
सना मकबूल खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सना मकबूल खान कई हिट शो का हिस्सा रह चुकी हैं। वे 'कितनी मोहब्बत 2', 'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'आदत से मजबूर' जैसे शो में काम कर चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो सना को हेपेटाइटिस हो गया था। इस वजह से उन्हें अपने कई शो से भी हाथ धोना पड़ा था। वहीं अब वे एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सना मकबूल खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सना मकबूल खान लंबे समय के बाद 'बिग बॉस ओटीटी 3' से वापसी करने जा रही हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके चेहरे पर उनके पालतू कुत्ते ने काट लिया था। इसके वजह से उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करवानी पड़ी थी।
विज्ञापन
5 of 5
सना मकबूल खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
'बिग बॉस ओटीटी 3' को इस बार अनिल कपूर होस्ट करते दिखाई देने वाले हैं। इस शो को लेकर सना खान काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। सूत्रों की मानें तो वे पिछले कई वर्षों तक डिप्रेशन में रही थीं। आखिरी बार वे साल 2021 में 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' नजर आई थीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि सना इस घर में कितना धमाल मचा पाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।