फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: विजेता बनने के बाद अब 'बिग बॉस 18' का हिस्सा होंगी सना मकबूल? बोलीं- क्यों नहीं...

Wed, 18 Sep 2024 11:48 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 18 Sep 2024 11:48 AM IST
विज्ञापन
Sana Makbul On Entering Salman Khan show Bigg boss 18 says If it makes me better why not
सना मकबूल - फोटो : इंस्टाग्राम- सना मकबूल

बिग बॉस के 18वें सीजन को लेकर फैंस में काफी उत्साह नजर आ रहा है। हालांकि, शो को लेकर जो बज बना हुआ है, वह केवल बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान के लिए है। शो को लेकर कई लोगों के नामों को लेकर कयास लगा रहे हैं। हालांकि, एक बार फिर 'बिग बॉस ओटीटी 3' की विनर सना मकबूल के नाम की चर्चा तेजी से हो रही है। अब सना मकबूल ने खुद इस खबर पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Sana Makbul On Entering Salman Khan show Bigg boss 18 says If it makes me better why not
सना मकबूल - फोटो : इंस्टाग्राम @divasana

हाल ही में एक इंटरव्यू में, अभिनेत्री से पूछा गया कि अगर उन्हें बिग बॉस 18 ऑफर किया जाता है तो वह इसमें शामिल होंगी या नहीं। इसी के बारे में बात करते हुए, सना ने खुलासा किया कि उनकी एक मेडिकल स्थिति है, जिसके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं। सना ने यह भी खुलासा किया कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' के निर्माता उनकी स्थिति सुनने के बाद उन्हें शो में लेने को लेकर कंफ्यूजन में थे।

Sana Makbul On Entering Salman Khan show Bigg boss 18 says If it makes me better why not
सना मकबूल - फोटो : इंस्टाग्राम @divasana

सना ने कहा, "मुझे नहीं पता कि कितने लोगों को इस बारे में पता है लेकिन मेरी एक मेडिकल स्थिति है। मेरे लिए, उस घर में रहने को डॉक्टर्स भी सही नहीं मानते हैं। डॉक्टर मेरे लिए बीबी ओटीटी करने के लिए सहमत हुए क्योंकि यह कम समय के लिए था, लेकिन शो में आना मेरे लिए ठीक नहीं था। निर्माता इस मेरे शो करने से सहमत नहीं थे। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं यह कर सकती हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Sana Makbul On Entering Salman Khan show Bigg boss 18 says If it makes me better why not
सना मकबूल - फोटो : इंस्टाग्राम @divasana

हालांकि, सना ने उस समय निर्माताओं से कहा, "आप इसे मुझ पर छोड़ दें। यह डेढ़ महीने का है और मैं जोखिम लेने को तैयार हूं।' यह घर में रहने के लिए एक अच्छा डिटॉक्स साबित हुआ। मैंने अपनी सेहत में सुधार किया।" इसके अलावा बिग बॉस के 18वें सीजन में प्रवेश करने के बारे में बात करते हुए सना कहती हैं, “अगर यह मुझे बेहतर बनाता है, तो क्यों नहीं।”

विज्ञापन
Sana Makbul On Entering Salman Khan show Bigg boss 18 says If it makes me better why not
सना मकबूल - फोटो : इंस्टाग्राम- सना मकबूल

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को हाल ही में रोहनप्रीत सिंह के साथ अपने नए गीत 'काला माल' के रिलीज होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए देखा गया था। इस दौरान उन्होंने अपने एल्बम को लेकर कई नए और दिलचस्प खुलासे किए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed