पाकिस्तान की 17 साल कंटेंट क्रिएटर सना यूसुफ की इस्लामाबाद में उनके घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी मौत से सोशल मीडिया पर और पाकिस्तान में सनसनी फैल गई है। जिंदगी को खुल कर जीने वाली और बेहतरीन कंटेंट के लिए जानी जाने वाली सना के टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर अच्छी फैन फॉलोइंग थी। सना संस्कृति, लाइफस्टाइल और नौजवानों को प्रेरणा देने वाले वीडियो शेयर करती थीं।।
Sana Yousuf: जानें कौन हैं 17 साल की सना यूसुफ? पाकिस्तान में घर में घुस कर मारी गई गोली
Who Was Sana Yousuf? पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कंटेंट क्रिएटर सना यूसुफ को उनके घर में घुसकर गोली मारी गई है। आइए जानते हैं उनके बारे में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के अंदर मारी गई गोली
पुलिस ने बताया कि सना को उसके घर के अंदर एक अज्ञात हमलावर ने नजदीक से गोली मारी। माना जा रहा है कि संदिग्ध व्यक्ति घर में घुसा, उसने गोलियां चलाईं और उसके तुरंत बाद भाग गया। सना को दो गोलियां लगीं और वह मौके पर ही घायल हो गईं। इसके बाद उनकी मौत हो गई। यह चौंकाने वाली घटना इस्लामाबाद के जी-13 सेक्टर में उसके घर पर हुई। उनकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया। पुलिस ने कथित तौर पर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
कौन थीं सना यूसुफ?
मूल रूप से चित्राल की रहने वाली सना एक सामाजिक कार्यकर्ता की बेटी थीं। उन्होंने युवा लोगों के लिए सांस्कृतिक जागरूकता, महिला अधिकारों और शैक्षिक संदेशों को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया।
उनके कंटेंट में अक्सर चित्राली परंपराओं की झलकियां, मोटिवेशनल वीडियो और कॉमेडी रील होतीं थीं। दर्शक उनके वीडियो को खूब पसंद करते थे।
यह खबर भी पढ़ें: Dhanashree Verma: क्या तलाक के बाद धनश्री वर्मा को है प्यार की तलाश? कहा- अगर नसीब में अच्छा लिखा है तो...
लड़कियों को देती थीं बढ़ावा
मनोरंजन से परे सना ने ब्रांडों के साथ सहयोग किया और अपनी बढ़ती डिजिटल उपस्थिति का इस्तेमाल लड़कियों को बढ़ावा देने के लिए किया।
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख 92 हजार फॉलोअर्स हैं।
सना की अचानक मौत से सोशल मीडिया पर उनके यूजर गमगीन हैं। वह स्टार को याद करते हुए संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं।