{"_id":"683e93ef68cd2bd76007789f","slug":"dhanashree-verma-searching-love-after-divorce-with-yuzvendra-chahal-2025-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanashree Verma: क्या तलाक के बाद धनश्री वर्मा को है प्यार की तलाश? कहा- अगर नसीब में अच्छा लिखा है तो...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dhanashree Verma: क्या तलाक के बाद धनश्री वर्मा को है प्यार की तलाश? कहा- अगर नसीब में अच्छा लिखा है तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:49 AM IST
सार
Dhanashree Verma Searching Love: कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का इशारा दिया है कि वह युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद प्यार ढूंढ रही हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
1 of 5
धनश्री वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का तलाक हुआ है। तलाक के बाद युजवेंद्र चहल अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं, साथ ही अफवाहें हैं कि वह आरजे महवश को डेट कर रहे हैं। धनश्री वर्मा भी अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। हालांकि वह अब प्यार की तलाश कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में धनश्री ने इस बात का खुलासा किया है।
2 of 5
युजवेंद्र चहल, धनश्री वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्यार करने के लिए तैयार हैं धनश्री वर्मा
द टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में धनश्री वर्मा ने अपने करियर और प्यार के बारे में बताया है। धनश्री वर्मा से पूछा गया कि क्या वह दोबारा प्यार करने के लिए तैयार हैं या अपने करियर पर फोकस करने के बारे में सोच रही हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि तलाक के बाद एक बार फिर प्यार करने के लिए तैयार हैं।
3 of 5
धनश्री वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
धनश्री वर्मा देती हैं लक्ष्य पर ध्यान
बातचीत में धनश्री वर्मा ने कहा 'मैं हमेशा से अपने लक्ष्य पर ध्यान देती हूं। चाहे डेंटिस्ट के तौर पर मेरा काम हो या फिर अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मेरी चीजें हों। जब मैंने डांसिंग में अपना करियर बदला था, अपनी अकादमी खोली, कोरियोग्राफ करना शुरू किया, वायरल वीडियो बनाई, तब भी मेरा नजरिया इसी तरह का था। मुझे लगता था कि मेरी क्लास बेस्ट होनी चाहिए। ये तभी हो सकता था जब मैं ध्यान से काम करूं।'
प्लान करके नहीं कर सकती प्यार
धनश्री ने आगे कहा 'फिर से प्यार करने की बात करें तो आप इन चीजों को प्लान नहीं कर सकते। आप पहले से यह तय नहीं कर सकते कि मैं आज से एक साल बाद प्यार में पड़ूंगी। प्यार एक बहुत अलग चीज है। मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी ये है कि मैं अपनी जिंदगी में आगे क्या करना चाहती हूं। फिलहाल मैं अपने काम पर ध्यान दे रही हूं। मैं खुद को बेहतरीन तरीके से प्रेजेंट करने पर ध्यान दे रही हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
धनश्री वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
प्यार करने पर बोलीं धनश्री वर्मा
दोबारा प्यार करने के सवाल पर धनश्री ने कहा- 'नसीब में अच्छा लिखा है तो क्यों नहीं? जिंदगी में प्यार किसे नहीं चाहिए होता है? फिलहाल में अपने करियर पर ध्यान दे रही हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।