Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sanjay Dutt out from Son of Sardar 2 due to 1993 bomb blast arrest matter now ravi kishan will do his part
{"_id":"66b1a8d08f7e94dc2900bc80","slug":"sanjay-dutt-out-from-son-of-sardar-2-due-to-1993-bomb-blast-arrest-matter-now-ravi-kishan-will-do-his-part-2024-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanjay Dutt: 'सन ऑफ सरदार 2' से बाहर हुए संजय दत्त, गिरफ्तारी से जुड़ा है मामला, अब इस अभिनेता ने मारी एंट्री","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sanjay Dutt: 'सन ऑफ सरदार 2' से बाहर हुए संजय दत्त, गिरफ्तारी से जुड़ा है मामला, अब इस अभिनेता ने मारी एंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:09 AM IST
सार
संजय दत्त और अजय देवगन एक जोड़ी एक बार फिर से परदे पर दिखने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। दोनों 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आने वाले थे, जो साल 2012 में रिलीज हुई 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। इसकी वजह यह है कि संजय दत्त इस फिल्म से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
संजय दत्त और अजय देवगन एक जोड़ी एक बार फिर से परदे पर दिखने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। दोनों 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आने वाले थे, जो साल 2012 में रिलीज हुई 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। इसकी वजह यह है कि संजय दत्त इस फिल्म से बाहर हो गए हैं।
2 of 5
रवि किशन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ravikishann
संजय दत्त के फिल्म से बाहर होने की वजह यह है कि उन्हें यूके का वीजा नहीं मिल पाया है और उन्हें फिल्म की शूटिंग के लिए वहां जाना था। मिड-डे में छपी एक रिपोर्ट बताती है कि अब अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन को संजय दत्त की जगह कास्ट कर लिया गया है।
3 of 5
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay
संजय दत्त ने 'सन ऑफ सरदार' में बिल्लू का किरदार निभाया था और अजय देवगन, जस्सी रंधावा के रोल में नजर आए थे। दर्शकों को संजय के फिल्म से बाहर होने के चलते, दोनों को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए किसी दूसरी फिल्म का इंतजार करना होगा। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर भी अभिनय कर रही हैं और इसे फिलहाल स्कॉटलैंड में फिल्माया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay
साल 1993 में मुंबई बम धमाकों के बाद, जब संजय दत्त को आर्म्स एक्ट का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया था तो उन्हें पांच साल की सजा मिली थी, जिसे उन्होंने 2016 में पूरा किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी गिरफ्तारी के बाद से संजय दत्त आज तक यूके नहीं जा पाए हैं। वो वीजा के लिए कई बार आवेदन कर चुके हैं, लेकिन कभी बात नहीं बनी।
संजय दत्त और अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn/@duttsanjay
'सन ऑफ सरदार' एक कॉमेडी एक्शन फिल्म है। इसका निर्देशन अश्वनी धिर ने किया था। इसमें अजय देवगन और संजय दत्त के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, मुकुल देव, विंदु दारा सिंह, अर्जन बाजवा, तनुजा और संजय मिश्रा समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया था। फिल्म के गाने 'पो पो' में सलमान खान भी थिरकते नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।