Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sanjay Leela Bhansali birthday bash Ranbir Kapoor Alia Bhatt Vicky Kaushal Richa Chadha Attended the party
{"_id":"65da395baee43ec3b4055ca8","slug":"sanjay-leela-bhansali-birthday-bash-ranbir-kapoor-alia-bhatt-vicky-kaushal-richa-chadha-attended-the-party-2024-02-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanjay Leela Bhansali birthday: भंसाली की बर्थडे पार्टी में लगा इन सितारों का मेला, आलिया-रणबीर भी हुए शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sanjay Leela Bhansali birthday: भंसाली की बर्थडे पार्टी में लगा इन सितारों का मेला, आलिया-रणबीर भी हुए शामिल
बॉलीवुड के सफल और लोकप्रिय निर्देशक संजय लीला भंसाली भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। आज वह बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित निर्देशकों में से एक हैं। उनकी फिल्मों में काम करने के लिए कलाकारों का जमावड़ा लगा रहता है। हालांकि, भंसाली संग काम करने के मौके को हर कलाकार अपनी खुशकिस्मती मानता है। आज निर्देशक के जन्मदिन पार्टी में सितारों का मेला लगा था। आइए देखते हैं किन कलाकारों ने निर्देशक की इस पार्टी में शिरकत की है।
2 of 4
विक्की कौशल और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर ऑल-ब्लैक आउटफिट में हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे थे, जबकि आलिया गोल्डन आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, विक्की ने शर्ट और टोपी के साथ कैजुअल लुक चुना। अभिनेता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
3 of 4
ऋचा चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म निर्माता का अगला प्रोजेक्ट ' हीरामंडी ' है, जो उनका ओटीटी डेब्यू है। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा , मनीषा कोइराला , ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनकी सीरीज के सभी कलाकारों ने निर्देशक के लिए सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। निर्देशक की पार्टी में ऋचा चड्ढा को भी शामिल होते देखा गया है। अभिनेत्री ने पैप्स को ढेर सारे पोज भी दिए। यहीं नहीं, उन्होंने हाथ जोड़कर पैप्स काे धन्यवाद भी कहा। उनके साथ संजीदा शेख भी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अदिति राव हैदरी और रानी मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला
90 के दशक की दिवा रानी मुखर्जी भी संजय लीला भंसाली को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचीं। अपने सिग्नेचर ओवरसाइज्ड शर्ट और डेनिम लुक के साथ, उन्होंने इवेंट में स्टाइलिश आईवियर की एक जोड़ी पहनी थी। संजय लीला भंसाली की आगामी पीरियड ड्रामा टीवी सीरीज हीरामंडी का अहम हिस्सा अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने भी अपनी खूबसूरती से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। एक्ट्रेस ने अपने सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक से सभी का दिल जीत लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।