सारा अली खान अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए सोमवार को वाराणसी पहुंच गईं। बनारस पहुंचने के साथ ही उन्होंने शाम को गंगा आरती देखी। इसके साथ ही गंगा में नौका विहार(बोटिंग) भी किया। उन्होंने गंगा आरती और नौका विहार की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें वह बहुत ही प्यारी लग रही हैं। शाम को उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती भी देखी। इस दौरान वह सिर पर दुपट्टा रख भक्ति के रंग में दिखीं। सारा अली खान इन तस्वीरों में बहुत ही सुंदर लग रही हैं। फिल्मों के बारे में बात करें तो उनकी हाल ही में लव आज कल 2 रिलीज हुई है।
काशी स्टेशन पर सीवान जंक्शन का बोर्ड, चौंके यात्री, अभिनेत्री सारा की झलक पाने की दिखी बेताबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी रेलवे स्टेशन पर हर दिन की तरह यात्रियों की भीड़ लगी रही। हर कोई अलग-अलग जगहों पर ट्रेन पकड़ने के लिए खड़े थे। इसी बीच वहां सीवान जंक्शन का बोर्ड लगा देख यात्री चौंक गए। बाहर से यात्री तो समझ नहीं पाए कि वह काशी स्टेशन पर है या फिर सीवान जंक्शन पर। बाद में पता चला कि फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग की वजह से ही ऐसा हुआ। स्टेशन पर फिल्म की शूटिंग को लेकर सुबह से ही तैयारी चल रही थी। यहां शूटिंग देखने के लिए भी लोगों की भीड़ जुटी थी। हर कोई अभिनेत्री सारा अली खान और दक्षिण फिल्मों के अभिनेता धनुष की एक झलक पाने के लिए बेताब था।
दोपहर बाद फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग के लिए दोनों कलाकार स्टेशन के सामने पार्क और प्लेटफार्म पर पहुंचे तो लोग देखने के लिए आगे बढ़े। सुरक्षा के लिहाज से यहां बाउंसर तो लगाए गए थे लेकिन भीड़ बढ़ती देख जीआरपी के जवानों को भी आगे आना पड़ा। इस दौरान यात्रियों की बाउंसरों से नोंकझोंक भी हुई। फिल्म की शूटिंग गोदौलिया और काशी रेलवे स्टेशन समेत शहर के अन्य हिस्सों में भी की जाएगी।
सारा अली खान अतरंगी रे की शूटिंग के लिए सोमवार को काशी पहुंची हैं, उनके साथ साउथ के सुपरस्टार धनुष भी थे। एक मार्च से फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। कुछ खास दृश्यों को शूट करने के लिए फिल्म की यूनिट पहले से ही वाराणसी पहुंच चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह करीब सप्ताह भर वाराणसी में रहेंगीं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर दोनों सितारों को देखकर प्रशंसक भी चहक उठे। उन्होंने अपने चहेते सितारों के साथ सेल्फी लेने का प्रयास किया लेकिन दोनों कलाकार लाउंज से बाहर निकलकर शहर की ओर रवाना हो गए।
निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग वाराणसी के अलावा बिहार की कई लोकेशन पर होगी। इसके पहले धनुष आनंद एल राय के साथ फिल्म रांझना कर चुके हैं। इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी में कई जगहों पर हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग मंगलवार से शुरू होगी। काशी स्टेशन पर फिल्म की शूटिंग चार से छह मार्च के बीच होनी है। पांच मार्च को ही चंदौली के खुरुझा गांव में भी सारा के ऊपर कुछ फिल्मों के सीन फिल्माए जाएंगे। सारा नदेसर स्थित एक होटल में ठहरी हुई हैं। फिल्म में सारा अली खान डबल रोल में नजर आएंगी। उनका किरदार बिहारी लड़की का होगा। धनुष दक्षिण भारतीय की भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग के लिए काशी में सेट तैयार हो चुका है। बुधवार से रामनगर से राजघाट तक लाइट, कैमरा और एक्शन गूंजने लगेगा। फिल्म की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार भी जल्द ही वाराणसी पहुंचेंगे। अभिनेता धनुष और सारा अली खान सोमवार से ही काशी में डेरा डाले हुए हैं। सारा ने तो गंगा आरती और गंगा भ्रमण भी किया और उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया था।
अतरंगी रे की शूटिंग के लिए आएंगे अक्षय कुमार
अतरंगी रे की शूटिंग के लिए मंगलवार को सेट लगाने का काम दिन भर चलता रहा। रामनगर से लेकर काशी स्टेशन तक कई जगहों पर फिल्म की शूटिंग की जाएगी। शहर के अलावा चंदौली में भी फिल्म की शूटिंग की जाएगी। फिल्म की शूटिंग दो सप्ताह तक वारणसी के विभिन्न लोकेशन पर की जाएगी। फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय भी दो दिनों से वाराणसी में जमे हैं। रांझणा की शूटिंग के बाद अभिनेता धनुष अतरंगी रे की शूटिंग के लिए वाराणसी आए हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड किया।