Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sara Ali Khan Visits baba Kedarnath on Dhanteras take blessings of bholenath ahead of diwali shares photos
{"_id":"6720d934af5bbbb3220a2cd2","slug":"sara-ali-khan-visits-baba-kedarnath-on-dhanteras-take-blessings-of-bholenath-ahead-of-diwali-shares-photos-2024-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sara Ali Khan: दिवाली से पहले देवभूमि पहुंचीं सारा अली, केदारनाथ के किए दर्शन, महादेव की भक्ति में हुईं लीन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sara Ali Khan: दिवाली से पहले देवभूमि पहुंचीं सारा अली, केदारनाथ के किए दर्शन, महादेव की भक्ति में हुईं लीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 29 Oct 2024 06:25 PM IST
सार
अभिनेत्री सारा अली खान आज मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचीं। वहां उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन किए। सारा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@saraalikhan95
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सारा अली खान महादेव की अनन्य भक्त हैं। अभिनेत्री को अक्सर भोले बाबा के दर्शन के लिए प्रसिद्ध मंदिरों में जाते देखा जाता है। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम भी वे कई बार जाती हैं। आज मंगलवार को धनतेरस के अवसर पर सारा अली खान देवभूमि पहुंची हैं। वहां उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। उन्होंने अपनी इस धार्मिक यात्रा की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
फैंस से मिलीं अलग-अलग प्रतिक्रिया
पहली तस्वीर में सारा केदारनाथ धाम के आगे खड़ी नजर आ रही हैं। उनके मस्तक पर तिलक लगा है। दूसरे तस्वीर में वे पहाड़ों के बीच पोज देती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में सारा नंदी जी के सामने माथा टेकती दिख रही हैं। एक अन्य तस्वीर में सारा पूजा-अर्चना करती दिख रही हैं। इससे आगे की तस्वीर में वे पहाड़ों पर ध्यान में मग्न नजर आ रही हैं। सारा के पोस्ट पर एक तरफ फैंस तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। यूजर्स धर्म को लेकर टिप्पणियां कर रहे हैं।
Sonakshi Sinha: 'असली सोना की ओर से धनतेरस की बधाई', सोनाक्षी ने साझा किया पोस्ट, फैंस बोले- 'गोल्डन वाइब्स'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@saraalikhan95
मंकी कैप पहन की शॉपिंग
बाबा केदारनाथ के दर्शन करने और पूजा-अर्चना के बाद सारा अली खान शॉपिंग करती भी नजर आईं। सारा अली खान इस दौरान मंकी कैप पहनकर अपना पूरा चेहरा ढककर निकलीं। वे किसी सामान्य इंसान की तरह लोकल दुकान से खरीदारी करती दिखीं। अदाकारा की इस अदा की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।