फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha: 'असली सोना की ओर से धनतेरस की बधाई', सोनाक्षी ने साझा किया पोस्ट, फैंस बोले- 'गोल्डन वाइब्स'

Tue, 29 Oct 2024 05:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 29 Oct 2024 05:37 PM IST
सार

आज धनतेरस के अवसर पर बॉलीवुड सितारों ने फैंस को बधाई दी है। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की है। इसके साथ उन्होंने दिलचस्प कैप्शन लिखा है।

विज्ञापन
Happy Dhanteras 2024: Sonakshi Sinha extends wishes with beautiful photos says Happy Dhanteras from Asli Sona
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona

दीपावली से पहले आज मंगलवार को देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग खरीदारी कर रहे हैं और करीबियों को बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी पोस्ट साझा कर खास कैप्शन के साथ धनतेरस की बधाई दी है। उन्होंने गोल्डन कलर की ड्रेस में अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं।

Happy Dhanteras 2024: Sonakshi Sinha extends wishes with beautiful photos says Happy Dhanteras from Asli Sona
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona

साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वे मेहंदी और गोल्डन कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा है, 'असली सोना की तरफ से धनतेरस की शुभकामनाएं'। मालूम हो कि अभिनेत्री का इंस्टाग्राम हैंडल भी असली सोना (aslisona) नाम से है।
Akshara Singh: फ्लाइट में पंकज त्रिपाठी-विक्रांत मैसी से मिलीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वे व्यक्तित्व के हैं धनी

Happy Dhanteras 2024: Sonakshi Sinha extends wishes with beautiful photos says Happy Dhanteras from Asli Sona
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona

फैंस बोले 'गोल्डर वाइब्स आ रहीं'
सोनाक्षी सिन्हा के इस पोस्ट पर यूजर्स के भी मजेदार कमेंट्स आ रहे। सोनाक्षी को फैंस धनतेरस की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गोल्डन वाइब्स'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'असली सोना को भी धनतेरस मुबारक हो'। एक यूजर ने लिखा, 'पारंपरिक लुक में आप बहुत जंच रही हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'माशाअल्लाह, असली सोना बहुत जंच रही हैं'। 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Dhanteras 2024: Sonakshi Sinha extends wishes with beautiful photos says Happy Dhanteras from Asli Sona
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona

अचानक उड़ीं प्रेग्नेंसी की अफवाहें
कल सोमवार को सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ लाल रंग के सूट में अपनी तस्वीरें साझा की थीं। एक पोस्ट के बाद अचानक सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगीं। दरअसल, तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर एक क्यूट पपी को गोद में लिए नजर आए। इस पोस्टर पर यूजर्स उन्हें बधाई देने लगे और सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे।
 
View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

विज्ञापन
Happy Dhanteras 2024: Sonakshi Sinha extends wishes with beautiful photos says Happy Dhanteras from Asli Sona
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona

जून में हुई कपल की शादी
सोनाक्षी सिन्हा इस साल शादी के बाद पहली दीपावली मना रही हैं। इस साल जून में ही अभिनेत्री ने जहीर इकबाल के साथ शादी रचाई। करीबी दोस्तों और परिवार के बीच उन्होंने रजिस्टर मैरिज की। फिलहाल उन्हें बॉलीवुड की कई दिवाली पार्टी में पति जहीर इकबाल के साथ देखा गया है।
Moana 2: भारत में इस दिन रिलीज होगी एनिमेटेड फिल्म 'मोआना 2', दो बहनों की है शानदार कहानी

संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed